फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019 not enough toilets in mela

कुंभ मेला 2019: कुंभ मेला कुंभ में शौचालय का टोटा, हाथ में लोटा

Mon, 14 Jan 2019 09:29 PM IST
देव कश्यप ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Jan 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019 not enough toilets in mela
Kumbh 2019
कुंभ मेला क्षेत्र में सवा लाख  शौचालय स्थापना का काम आधा अधूरा है। शौचालयों का टोटा होने से श्रद्धालु हाथ में लोटा पकडऩे को मजबूर है। खुले में शौच किए जाने से ओडीएफ दावों की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन


कुंभ क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है। कहीं ढांचे खड़े कर कनेक्शन नहीं किए गए हैं तो कहीं पर्ची के मुताबिक सुविधा नहीं दी जा रही है। सेक्टर १५ के साथ छह और सात सेक्टर में हालत सर्वाधिक खराब है।
विज्ञापन


स्वास्थ विभाग की ओर से शौचालय स्थापना का कार्य करने वाली वाली पांच संस्थाओं में चार बाहर की हैं। उन पर अफसरों के निर्देश का कोई असर नहीं पड़ रहा है। पर्ची लेकर शौचालय सुविधा के लिए आने वालों को माकूल जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय के लिए परेशान घूम रहे संस्थाओं में निंबार्काचार्य मुकुंददेवाचार्य पीठ के हरिव्यासी मिथिला अव्यवस्था से काफी क्षुब्ध हैं। सेक्टर 14 में दस शीटर शौचालय अधूरा है। यहां आसपास पांच सौ से अधिक धर्मार्थी रह रहे हैं। दुर्गंध के कारण वहां खड़ा होना मुश्किल है। आसपास रहने वाले परेशान हैं। इसी तरह की दिक्कत सेक्टर पांच और छह में है। सैकड़ों लोग पर्ची लेकर घूम रहे हैं, उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है। 


शौचालय स्थापना का काम लगभग पूरा है। पहले पर्ची लेकर बाद में लोगों के एक साथ आने से डिमांड और सप्लाई मिस मैच हो रही है। वेंडरों से तत्काल व्यवस्था करने को कहा गया है।
डॉ. अशोक कुमार पालीवाल, एडी हेल्थ कुंभ मेला प्रभारी स्वास्थ  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed