{"_id":"5c69b18ebdec224e0121e1d2","slug":"kumbh-2019-mela-prayagraj-major-events-to-be-held-on-18-february-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में आजः 18 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में आजः 18 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन
Mon, 18 Feb 2019 12:40 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kumbh (कुंभ) में इस बार कई इतिहास रचा जा रहा है। मौनी अमावस्या पर 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। रविवार को वसंत पंचती के दिन अंतिम शाही स्नान पर 1.7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कुंभ मेला प्रशासन ने दावा किया है कि तीनों शाही स्नान पर्वो से लेकर 12 जनवरी तक तकरीबन 17 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संतों के साथ संगम में डुबकी लगाकर हिंदुत्व एजेंडे को धार देने की कोशिश की।
कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं संगम से कुंभ मेला तक संतों-भक्तों, कल्पवासियों के शिविरों तक पुलवामा आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को चौतरफा गम-गुस्सा छाया रहा।
आज महाकुंभ का 35वां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-
1- सेक्टर एक और दो के संगम क्षेत्र में राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के तहत पूर्वान्ह 11 बजे से नुक्कड़-नाटक का उद्घाटन।
2- सेक्टर 14 अलोपशंकरी चौराहा शिव सनातनी सेवा के कैंप में तीन बजे से अघोर पंथ के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए महाकाल तिलक धारी जी महाराज विचार व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
3- जीयर स्वामी के शिविर में मारुति किंकर की कथा।
4- शांति सेवा शिविर में देवकी नंदन ठाकुर की राम कथा।