फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019ः एकता और अखंडता के लिए निकली कलश यात्रा, वैदिक मंत्रों से गुंजित हुआ कुंभ क्षेत्र

Wed, 06 Feb 2019 03:42 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Feb 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019ः kalash yatra for unity in kumbh mela prayagraj
Kumbh 2019

देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज के कुम्भ मेला स्थित शिविर से मंगलवार को विशाल कलश यात्रा काली गयी। यात्रा में कई देशों और भारत के विभिन्न राज्यों की सैकड़ों महिलाओं और संतों ने भागीदारी की। शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के सानिध्य में गुजरात, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, आसाम, महाराष्ट, उत्तर प्रदेश और झारखंड के अलावा अमेरिका और थाईलैंड से आयी महिलाएं अपने-अपने सिर पर मंगल कलश रखकर तुलसी मार्ग होते हुए गंगा तट पहुंची। वहां पूजन आदि अनुष्ठान के बाद कलशों में गंगाजल भरकर जुलूस की शक्ल में फिर वापस शंकराचार्य शिविर में पहुंची।

kumbh 2019ः kalash yatra for unity in kumbh mela prayagraj
kalash yatra

कलश यात्रा के दौरान आचार्यों द्वारा निरंतर वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। वहीं यात्रा में महिलाएं भजनों के माध्यम से लोगों में भक्ति भाव का संचरण कर रही थीं। कलश यात्रा के दौरान हरि संकीर्तन में लगे भक्त लोग जय घोष के नारे भी लगा रहे थे।

kumbh 2019ः kalash yatra for unity in kumbh mela prayagraj
Kumbh 2019

इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने बताया कि शिविर में आज से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह पारायण एवं रुद्र महायज्ञ का श्रीगणेश किया गया। उन्होंने बताया कि इस नौ दिवसीय महानुष्ठान की शुरुआत कलश शोभा यात्रा से की गयी।जगद्गुरु शंकराचार्य ने बताया कि श्रीमद्भागवत सप्ताह पारायण एवं रुद्र महायज्ञ का महानुष्ठान देश की एकता और अखंडता बरकरार रखने और आतंकवाद के खात्मे तथा गाववादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh 2019ः kalash yatra for unity in kumbh mela prayagraj
Kumbh 2019

उन्होंने बताया कि इच्छित उद्देश्य की प्राप्ति के लिए इस अनुष्ठान में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। कलश यात्रा में जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी दामोदराचार्य, महाराष्ट पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य स्वामी सच्चिदानंद, जूना अखाड़ा डिब्रूगढ़ आसाम के महंत त्रिवेणी पुरी, जूना अखाड़ा झारखंड के महंत राकेशानंद ब्रह्मचारी, बालयोगी झंडा बाबा और अमेरिका से पधारे महंत शांतानंद सरस्वती समेत कई संत शामिल थे।

विज्ञापन
kumbh 2019ः kalash yatra for unity in kumbh mela prayagraj
Kumbh 2019

मुख्य यजमान के रुप में गुजरात की श्रद्धा बैन के अलावा अमेरिका से आयीं अप्रवासी भारतीय इंद्रा बैन, मुम्बई की शोभा जोशी, थाईलैंड की अप्रवासी भारतीय भीमा पाण्डेय, विमला तिवारी, उत्तर प्रदेश की सीता द्विवेदी, प्रीति पाण्डेय और संध्या समेत सैकड़ों महिलाओं ने पूरी भव्यता के साथ कलश यात्रा का अनुष्ठान पूरा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed