फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kuldeep Yadav won the gold medal in pole vault

Prayagraj News: कुलदीप यादव ने पोल वॉल्ट में जीता गोल्ड मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Yadav won the gold medal in pole vault
अंतरराष्ट्रीय एथलीट कुलदीप यादव में शनिवार देर रात भुवनेश्वर में आयोजित प्रथम भारतीय इनडोर ओपन संयुक्त स्पर्धा व पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 5.41 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन



मऊआइमा के अलावलपुर गांव निवासी कुलदीप यादव ने सफलता का श्रेय कोच घनश्याम यादव और अपने माता-पिता को दिया। उनकी सफलता पर यूथ ओलंपियन इंद्रजीत पटेल, सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या, प्रधान संघ अध्यक्ष तीरथ यादव, जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन ने बधाई दी है।
विज्ञापन



कुलदीप के नाम हैं दर्जनों खिताब


कुलदीप ने मार्च 2026 में बंगलूरू के अंजू बॉबी हाई परफार्मेंस सेंटर में आयोजित पांचवें इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता के पोल वॉल्ट में रजत पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम के लिए क्वालिफाई किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2025 में तेलंगाना में पांचवें इंडियन ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 11 फरवरी 2025 को उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम में कांस्य पदक समेत अन्य प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed