Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Plea to make Yadav Mahasabha a co-plaintiff in the Shri Krishna Janmabhoomi case rejected

हाईकोर्ट : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में यादव महासभा को सहवादी बनाने की मांग खारिज

Thu, 26 Nov 2026 03:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में यादव महासभा को सहवादी बनाने की मांग खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि आवेदक यह स्पष्ट नहीं कर सके कि मुकदमे के प्रभावी निस्तारण के लिए उनकी मौजूदगी क्यों जरूरी है।

विज्ञापन
Plea to make Yadav Mahasabha a co-plaintiff in the Shri Krishna Janmabhoomi case rejected
श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े मुकदमे में यदुवंशी/यादव/जादौन महासभा को सहवादी बनाने की मांग खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि वर्तमान मुकदमे में यह तय करना मुद्दा नहीं है कि यदुवंशी, यादव या जादौन समुदाय भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं या नहीं। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से मनीष यादव के माध्यम से दाखिल मूल वाद संख्या 2/2023 में यह आदेश दिया।

विज्ञापन


महासभा ने अपने अध्यक्ष महावीर सिंह यदुवंशी के माध्यम से मुकदमे में वादी के रूप में शामिल किए जाने की अर्जी दी थी। महासभा का दावा था कि भगवान श्रीकृष्ण यदुवंशी थे और वे उनके वंशज हैं। इसलिए उन्हें मुकदमे में पक्षकार बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि वादी मुकदमे का स्वामी होता है। किसी व्यक्ति को पक्षकार बनाने के लिए यह जरूरी है कि वह आवश्यक या उचित पक्षकार हो। आवश्यक पक्षकार वह है, जिसके बिना प्रभावी आदेश पारित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उचित पक्षकार की मौजूदगी विवाद का पूर्ण और प्रभावी निस्तारण करने के लिए जरूरी होती है। आवेदक यह स्पष्ट नहीं कर सके कि उनके बिना मुकदमे में शामिल विवादित मुद्दों का फैसला क्यों नहीं हो सकता। लिहाजा महासभा को न तो आवश्यक और न ही उचित पक्षकार माना जा सकता है। इसी आधार पर अदालत ने सहवादी बनाने की अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed