फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kite manjha stopped selling sold will be arrested

पतंग मांझा बेचने पर रोक, बेचा तो होगी गिरफ्तारी

Sat, 18 Apr 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
kite manjha stopped selling sold will be arrested
शहर में लॉकडाउन के दौरान की जा रही बेखौफ पतंगबाजी लोगों के लिए जान की आफत बन गई है। बीते दो दिनों में दो बाइक सवार चाइनीज मांझे के चपेट में आकर घायल हो गए। जैसे-तैसे उन्होंने बाइक किनारे कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बीते बुधवार को करेली के रहने वाले मकसूद अहमद घर से सिविल लाइंस स्थित दफ्तर आ रहे थे। रास्ते में मांझे के कारण घायल हो गए। इसी तरह मलाक हरिहर के मोहम्मद अरशद भी घर से सिविल लाइंस स्थित दफ्तर के लिए निकले थे। तेलियरगंज चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि धारदार मांझे ने उनके गले पर गहरा निशान बना दिया। दोनों ही बाइक सवार गंभीर दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गए। उन्होंने जैसे-तैसे बाइक किनारे करके जान बचाई। शुक्रवार को पुलिस ने पतंग और चाइनीज मांझा बेचने पर रोक लगाने के साथ कीडगंज में पतंगबाजी कर रहे कई लोगों को चेतवानी भी दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पुराने मोहल्लों में लोग बड़ी संख्या में पतंगबाजी कर रहे हैं। जिसके कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। ऐसे में पतंग और मांझा बेचने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जा रही है। कोई भी पतंग और मांझा खरीदा और बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed