{"_id":"5fc8ee4b8ebc3e9bb15f0936","slug":"kisan-movement-is-sponsored-by-congress-keshav-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है किसान आंदोलन: केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है किसान आंदोलन: केशव मौर्य
Thu, 03 Dec 2020 07:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Dec 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
केशव मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को कांग्रेस प्रायोजित आंदोलन बताया है। कहा कि कांग्रेस एवं अन्य सियासी दल किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। केशव मौर्य ने कांग्रेस को जन्मजात किसान विरोधी बताने के साथ ही धोखेबाज पार्टी भी बताया। कहा कि यूपी या फिर देश के अन्य राज्यों के किसान आंदोलित नहीं है। मैं खुद किसान का बेटा हूं और अच्छी तरह जानता हूं कि कृषि सुधार कानून पूरी तरह से किसानों के हित में है।
प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम ने किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कृषि सुधार कानून को लेकर लगातार किसानों को गुमराह किया जा रहा है। लेकिन किसानों को यह बात भी पता है कि उनके बैंक खाते में साल में छह हजार केंद्र की मोदी सरकार ही पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की भलाई के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है। केंद्र सरकार ऐसा कृषि सुधार कानून लेकर आयी है जिससे किसानों की आमदनी बढ़े।
उन्होंने किसानों से अपील करी कि कांग्रेसियों के चक्कर में न पड़ें और धरना प्रदर्शन खत्म करें। डिप्टी सीएम ने यूपी के महोबा जिले में बोरवेल में गिरने एक बच्चे की हुई दर्दनाक मौत पर दुख जताने के साथ कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए किसान और बोरिंग कराने वाले लोग बोरवेल को कतई खुला न छोड़ें। ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।