फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kinnar Mahamandaleshwar gave advice to the President of the Akhada Council in Bhumi Pujan

भूमि पूजन में किन्नर महामंडलेश्वर ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को दी नसीहत

Mon, 11 Jan 2021 01:14 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kinnar Mahamandaleshwar gave advice to the President of the Akhada Council in Bhumi Pujan
संगम इलाहाबाद - फोटो : ANI

संगम लोवर मार्ग से जुड़े ओल्डजीटी चौराहे के पास रविवार को किन्नर अखाड़े के शिविर के लिए भूमि पूजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा में किन्नर संतों ने निर्विघ्न माघ मेला के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। इस मौके पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशिल्या नंद गिरि टीना मां ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को नसीहत दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को सनातन धर्म को मतबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए, जबकि वह असली-नकली संतों की सूची बनाकर इस परंपरा को कमजोर कर रहे हैं। टीना मां ने बताया कि कुंभ-2019 के दौरान महंत नरेंद्र गिरि चाहते थे कि किन्नर अखाड़ा निरंजनी अखाड़े के साथ चला जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


किन्नर जूना अखाडे़ के साथ आ गए। इसे लेकर वह आज भी परेशान हैं। टीना मां ने बताया कि किन्नर अखाड़े के शिविर में मकर संक्रांति से लेकर माघी पूर्णिमा तक कथा, प्रवचन, यज्ञ और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर शोभा, नैना, सरिता, शिवानी, मनीषा, आशा, सुरीली,समाजसेवी नाजिम अंसारी, वरूण, जतिन उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed