फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Khan Shoulat Hanif will now be stripped of his Bar Council membership after being sentenced to life imprisonme

यूपी : उम्रकैद की सजा पाने के बाद अब खान शौलत हनीफ की छिनेगी बार काउंसिल की सदस्यता

Fri, 31 Mar 2023 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 11:18 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के साथ उम्र कैद की सजा पाने के बाद अधिवक्ता खान शौलत हनीफ की सदस्यता समाप्त होगी। शौलत ही अतीक के तमाम मामलों की विभिन्न अदालतों में पैरोकारी के लिए अधिवक्ता तय करता रहा है।

विज्ञापन
Khan Shoulat Hanif will now be stripped of his Bar Council membership after being sentenced to life imprisonme
Prayagraj News : उम्रकैद की सजा पाने वाला वकील खान सौलत हनीफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के साथ उम्र कैद की सजा पाने के बाद अधिवक्ता खान शौलत हनीफ की सदस्यता समाप्त होगी। शौलत ही अतीक के तमाम मामलों की विभिन्न अदालतों में पैरोकारी के लिए अधिवक्ता तय करता रहा है। उम्रकैद की सजा के बाद बार काउंसिल उसकी सदस्यता रद्द करने जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश भर में सजायाफ्ता और आपराधिक प्रवृत्ति के वकीलों के पंजीयन निरस्त होंगे।

विज्ञापन

बार काउंसिल की ओर से शुक्रवार को पुलिस कमिश्नरों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर ऐसे अधिवक्ताओं की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सजायाफ्ता और आपराधिक रिकार्ड वाले वकीलों की बार काउंसिल सदस्यता समाप्त करेगा। बार काउंसिल के अध्यक्ष पांचू राम मौर्य ने बताया कि किसी भी वकील के सजायाफ्ता होने पर उसकी सदस्यता स्वत: समाप्त समझी जाती है। इस मामले में प्रक्रिया अपनाते हुए शौलत हनीफ की सदस्यता समाप्त की जाएगी।

विज्ञापन

हाईकोर्ट भी शौलत की रद्द करेगा सदस्यता

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन भी खान शौलत हनीफ की सदस्यता समाप्त करेगा। हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि इस तरह के आचरण वाले लोगों को हाईकोर्ट पहले से ही सदस्यता न देने का पक्षधर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed