Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav said—the opposition will not be able to prevent the BJP from securing a hat-trick in 2027

यूपी : केशव बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक नहीं रोक पाएगा विपक्ष, अखिलेश मथुरा जाकर मंदिर निर्माण में दें साथ

Wed, 18 Nov 2026 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Nov 2026 05:14 PM IST
सार

UP News Today : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, कांग्रेस और विपक्ष पर एक साथ निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट हो जाए, तब भी भाजपा की हैट्रिक नहीं रोक पाएगा। अखिलेश यादव को मथुरा जाकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में सहयोग करने की सलाह भी दी।

विज्ञापन
Keshav said—the opposition will not be able to prevent the BJP from securing a hat-trick in 2027
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ पूरा विपक्ष भी एकजुट हो जाए तो 2027 में भाजपा की हैट्रिक नहीं रोक पाएगा। जनता न तो सपा को देखना चाहती है और न ही उसके शासन को बर्दाश्त करना चाहती है। सपा सरकार के गुंडाराज, जंगलराज और माफियाराज को प्रदेश की जनता भूली नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए रथयात्रा को भी पिछड़ों और दलितों को धोखा देने वाला बताया। बुधवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


विज्ञापन



आजम खान को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश का पीडीए पिछड़ों-दलितों को धोखा देने वाला

गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश का पीडीए फर्जी है। यह पिछड़ों और दलितों को धोखा देने का काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उत्तर प्रदेश की जनता के भविष्य को कुचलने वाला रथ है। सपा की साइकिल पंचर होकर सैफई जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed