फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi farmer injured in land dispute dies during treatment, treatment was going on in SRN

प्रयागराज : जमीनी विवाद में घायल कौशाम्बी के किसान की इलाज के दौरान मौत, एसआरएन में चल रहा था उपचार

Mon, 26 Feb 2024 03:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 03:32 PM IST
सार

शत्रुघ्न घर पर ही रहकर खेती किसानी का काम करते थे घर से करीब 200 मीटर दूर उनका खेत है और उसी के बगल प्रमोद पांडे का भी खेत है। रविवार दोपहर को करीब दो बजे शत्रुघ्न अपने खेत की तरफ गया था। उसी समय प्रमोद अपने बेटे प्रदीप के साथ मिलकर पीछे से लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

विज्ञापन
Kaushambi farmer injured in land dispute dies during treatment, treatment was going on in SRN
शत्रुघ्न सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के था एमएल एमएल गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह (30) की सोमवार सुबह एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार दोपहर को पड़ोस के रहने वाले प्रदीप पांडे और प्रमोद पांडे शत्रुघ्न को खेत में अकेले पाकर लाठी डंडे से पीट-पीटकर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए थे। 

विज्ञापन


शत्रुघ्न घर पर ही रहकर खेती किसानी का काम करते थे घर से करीब 200 मीटर दूर उनका खेत है और उसी के बगल प्रमोद पांडे का भी खेत है। रविवार दोपहर को करीब दो बजे शत्रुघ्न अपने खेत की तरफ गया था। उसी समय प्रमोद अपने बेटे प्रदीप के साथ मिलकर पीछे से लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन


परिवार वालों को आते देख दोनों बाप बेटे वहां से भाग गए। आनन फनान में शत्रुघ्न को इलाज के लिए कौशाम्बी जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होते देख उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। वीडियोग्राफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके घर में पत्नी नीतू समेत एक बेटा और एक बेटी है। वहीं पिपरी इंस्पेक्टर ने बताया कि बेटे प्रदीप समेत घर के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, आरोपी पिता अब भी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed