{"_id":"5d4b2d218ebc3e6cc57844db","slug":"kashmiris-will-celebrate-independence-day-with-double-enthusiasm-allahabad-news-ald251635179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुने उत्साह से स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे कश्मीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुने उत्साह से स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे कश्मीरी
विज्ञापन
Kashmiris will celebrate Independence Day with double enthusiasm
- फोटो : ALDCOMPACT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद इस बार कश्मीरी स्वतंत्रता दिवस दोगुने उत्साह से मनाने की तैयारी में हैं। बुधवार को इलाहाबाद कश्मीरी समाज की बैठक में अनुच्छेद 370 हटने को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और समाज द्वारा भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों की चर्चा की गई।
सचिव स्मृति शांगलू ने कहा कि शहर में रह रहे कश्मीरी यूं तो हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस हर्ष के साथ मनाते हैं, लेकिन अबकी बार यह आयोजन विशेष हो गया है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब कश्मीरी पंडितों को उनका हक वापस मिलने की आस जगी है। उपाध्यक्ष डॉ. संजीव हांडू ने कहा कि कश्मीर में बसे हमारे भाई भी इस बार स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाएंगे और तिरंगा लहराएंगे। बैठक में उपाध्यक्ष अपूर्व आगा, संयुक्त सचिव प्रीति शिवपुरी, शिवानी शांगलू, कोषाध्यक्ष निधि कौल, प्रशांत शिवपुरी, प्रिया आगा, अनुल गुर्टू, विक्रम मुशरान, ज्योत्सना शांगलू, पूनम, प्रतिज्ञा, डॉ. मंजुल हांडू आदि मौजूद रहे।
केंद्र सरकार के साहसपूर्ण कदम का स्वागत: आरएसएस
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) काशी प्रांत संघचालक डॉ. विश्वनाथ लाल निगम एवं प्रांत सह कार्यवाह आलोक मालवीय ने बुधवार को कहा कि कश्मीर मसले पर केंद्र सरकार के साहसपूर्ण कदम का हम स्वागत करते हैं। यह जम्मू कश्मीर सहित पूरे देश के हित के लिए आवश्यक था। प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के वापस लेने, 35ए को निरस्त करने तथा जम्मू कश्मीर को दो भागों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के निर्णय पर संसद की मुहर लग जाने से अब जम्मू कश्मीर सही अर्थों में भारत का अटूट हिस्सा बन गया है। संघ ने अपील की कि सभी देशवासियों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर इस पहल का अभिनंदन करना चाहिए।