फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Karwa Chauth 2021 This time many wonderful and auspicious coincidences will meet together on Karwa Chauth

Karwa Chauth 2021 इस बार करवा चौथ पर एक साथ मिलेंगे कई अद्भुत मुहूर्त और शुभ संयोग

Sat, 23 Oct 2021 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Oct 2021 03:46 PM IST
सार

रोहिणी नक्षत्र में करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग, वृष राशि में रात 7:56 बजे होगा चंद्रोदय, करवा सजाकर सौभाग्यवती महिलाएं व्रत रखकर पति के दीर्घायु के लिए देंगी अर्घ्य।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2021 This time many wonderful and auspicious coincidences will meet together on Karwa Chauth
karwa chauth 2021 : करवा चौथ के मद्देनजर बाजारों में तेजी से बढ़ रही है भीड़। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

रोहिणी नक्षत्र में इस बार करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग परम सौभाग्य और समृद्धि का प्रदाता बनेगा। इसके अलावा भी ग्रहों की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। चंद्रमा रोहिणी में और सूर्य स्वाती नक्षत्र में रमण करेंगे। 24 अक्तूबर को सर्वार्थसिद्धि और पारिख योग में सौभाग्यवती महिलाएं पति के दीर्घायु, निरोगी जीवन और सुख-समृद्धि के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

विज्ञापन


अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाओं की ओर से रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत इस बार रविवार को है। इस दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी सूर्योदय से ही आरंभ हो जाएगी। सोमवार की सुबह 5:45 बजे तक चतुर्थी रहेगी। इस बार की चतुर्थी कई शुभ योगों केे साथ आ रही है। रोहिणी नक्षत्र में करवा चौथ सौभाग्यवती महिलाओं के लिए बेहद खास होगी। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ही पारिख योग भी रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं की हर कामनाएं पूरी होने के संयोग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में रोहिणी नक्षत्र के दिन करवाचौथ का होना भी शुभ माना गया है। इस नक्षत्र में पति के दीर्घायु की कामना से व्रत-पूजन करने से महिलाओं के सौभाग्य में वृद्धि की मान्यता है। इस दिन उच्च का चंद्रमा वृष राशि में पूरे दिन विराजमान रहेगा। इन वजहों से इस बार करवाचौथ पर कई शुभ संयोगों का एक साथ मिलन हो रहा है।

Karwa Chauth 2021 This time many wonderful and auspicious coincidences will meet together on Karwa Chauth
karwa chauth 2021 : करवा चौथ के हाथ में मेहंदी रचवातीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज

ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार की सुबह से ही पूजा कर सकेंगी, लेकिन दिन में 11:36 से 12:24 बजे तक अभिजित मुहूर्त सबसे खास रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में करवाचौथ व्रत की पूजा करने का कई गुना फल मिलता है। इसके बाद स्थिर कुंभ लग्न में 14:21 से 15:49 तक पूजन का मुहूर्त है।

यह मुहूर्त भी करवाचौथ के व्रतियों के पूजन करने  के लिए श्रेष्ठ है। करवा चौथ की रात 7:56 बजे चंद्रोदय होगा। वृष लग्न में चंद्रोदय बेहद शुभदायी होगा।जबकि सूर्य स्वाती नक्षत्र में होंगे। साथ ही इस बार चौथ पर चंद्रमा पहले से ही वृष लग्न में रहेंगे। ऐसे कई शुभ संयोगों में सौभाग्यवती महिलाएं चंद्रदर्शन कर पति के दीर्घायु के लिए अर्घ्य देंगी।

Karwa Chauth 2021 This time many wonderful and auspicious coincidences will meet together on Karwa Chauth
karwa chauth 2021 : सांकेतिक चित्र। - फोटो : प्रयागराज
संगम पर व्रतियों की लगेगी भीड़
प्रयागराज। करवा चौथ पर व्रती महिलाएं संगम पर भोर से ही स्नान, पूजन में जुट जाएंगी। त्रिवेणी तट के अलावा गंगा के रामघाट, दशाश्वमेध घाट पर भी व्रतियों की भीड़ लगेगी। स्नान के बाद महिलाएं समूहों में घर-आंगन में करवा सजाकर पतियों के दीर्घायु के लिए पूजन करेंगी। इस दौरान करवा चौथ की कहानियां भी सुनी जाएंगी।

सौभाग्य के करवा से सजे बाजार
सौभाग्य के करवा से बाजार सज गए हैं। तरह-तरह के करवा खरीदने के लिए सुहागिन महिलाओं की बाजारों में भीड़ लगने लगी है। चौक, कटरा, सुलेमसराय, राजापुर के अलावा, नखास कोहना, रानी मंडी समेत कई इलाकों में करवा खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed