फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kartik Purnima: Devotees took a dip in Ganga-Yamuna along with Sangam

कार्तिक पूर्णिमा: संगम सहित गंगा-यमुना में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, दान-पुण्य कर मंदिरों में किया पूजन

Mon, 27 Nov 2023 11:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 11:17 AM IST
सार

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन किए गंगा स्नान से पूरे वर्ष भर गंगा स्नान करने के समान फल मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना या अन्य नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा की शाम को देव दीपावली भी मनाई जाएगी। संगम सहित सभी घाटों पर लाखों दीप जलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Kartik Purnima: Devotees took a dip in Ganga-Yamuna along with Sangam
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तों ने संगम सहित गंगा और यमुना में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान और दान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था। संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद दीपदान कर मां गंगा की आरती उतारी गई।

विज्ञापन






विज्ञापन








घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से व्यापक बंदोबस्त किया गया था। पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। संगम सहित बलुआ घाट, काशीराज घाट, नागवासुकि, रामघाट, काली घाट, सरस्वती घाट, किला घाट, वीआईपी घाट, महावीर घाट सहित गंगापार के श्रृंगवेरपुर, फाफामऊ, नवाबगंज,झूंसी के अलावा यमुना पार के नैनी, अरैल आदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नान के बाद श्री बड़े हनुमानजी का किया दर्शन

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्थित श्रीबड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर परिसर में भंडारे के साथ ही सुंदरकांड और अखंड रामायण श्रीहरिकीर्तन सहित अन्य अनुष्ठान चल रहे हैं। दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।













इसके अलावा भगवान शिव, रामजानकी सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। रामघाट पर स्थित रामजानकी मंदिर के अलावा काली मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का है विशेष महात्म्य

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन किए गंगा स्नान से पूरे वर्ष भर गंगा स्नान करने के समान फल मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना या अन्य नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed