{"_id":"62c08af48f77bb55f651b9ee","slug":"kanhaiya-ji-flute-was-stolen-radha-krishna-s-idol-was-installed-under-smart-city-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कन्हैया जी की बांसुरी चोरी, स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगी थी राधा-कृष्ण की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कन्हैया जी की बांसुरी चोरी, स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगी थी राधा-कृष्ण की मूर्ति
Sat, 02 Jul 2022 11:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:44 PM IST
सार
2019 कुंभ से पहले शहर के चौराहों का सुंदरीकरण हुआ था। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चौराहों पर अलग-अलग मूर्तियां व कृतियों को स्थापित कराया गया था। इसी के तहत निरंजन डॉट पुल के नीचे भी कन्हैया व राधा की मूर्ति लगाई गई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : निरंजन डॉट पुल के पास लगी राधा-कृष्ण की मूर्ति।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में निरंजन डॉट पुल के नीचे स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगाई गई कन्हैया की मूर्ति से बांसुरी चोरी हो गई। वहां से होकर गुजरने वालों की नजर पड़ी तो वह चौंक गए। बड़ी बात यह है कि पुलिस इससे बेखबर है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि उन्हें न तो इस मामले की जानकारी है और न ही कोई शिकायत मिली है। शिकायत मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
2019 कुंभ से पहले शहर के चौराहों का सुंदरीकरण हुआ था। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चौराहों पर अलग-अलग मूर्तियां व कृतियों को स्थापित कराया गया था। इसी के तहत निरंजन डॉट पुल के नीचे भी कन्हैया व राधा की मूर्ति लगाई गई थी, लेकिन पिछले दिनों कन्हैया की मूर्ति से बांसुरी चोरी हो गई। उधर निरंजन पुल केनीचे से होकर गुजरने वालों की नजर बिना बांसुरी की मूर्ति पर पड़ी तो वह चौंक गए।
विज्ञापन
खास बात यह है कि जिस जगह पर यह मूर्ति लगी हुई है, वह सूरजकुंड पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है। इसके बावजूद पुलिस इस मामले से बेखबर है। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन