फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanha is Vaishnava temples Sixth boom

वैष्णव मंदिरों में रही कान्हा छठी की धूम

Sat, 12 Sep 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 12 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kanha is Vaishnava temples Sixth boom
इलाहाबाद। शहर के वैष्णव मंदिरों में शुक्रवार को कान्हा की छठी धूमधाम से मनाई गई। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के बीच बधाई गीत गाए गए। सखियां बधावा लेकर आई।
विज्ञापन


गाड़ीवानटोला खुल्दाबाद स्थित श्रीराधाकुंज बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी वैष्णव परंपरा के अनुसार मनाई गई। गोस्वामी राधामोहन दास की अगुवाई में ठाकुर जी की शृंगार आरती, राजभोग आरती उतारी गई। फूलों से शृंगार किया गया। हरिनाम संकीर्तन में प्रेमानंद दास सहित वैष्णव अनुयायी मौजूद रहे।

 महाजनी टोला स्थित निम्बार्काचार्य पीठ में भगवान श्रीकृष्ण की छठी निम्बार्काचार्य गोस्वामी विष्णुकांत की देखरेख में मनाई गई। भजन कीर्तन के बाद शृंगार आरती हुई।
विज्ञापन


चौक गंगादास स्थित राधारमण मंदिर में शरद गोस्वामी की देखरेख में छठी मनाई गई। श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर आयोजित श्रीकृष्ण महोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति हुई। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधरित प्रस्तुति ‘कृष्ण डांस ड्रामा’ में कलाकारों ने अपनी भाव भंगिमाओं से मंत्रमुग्ध किया। महारास, शिवतांडव, गरबा के बाद प्रसाद बांटा गया।  कमेटी के महामंत्री आनंद सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवक्ता लल्लमलाल गुप्ता, संयोजक धर्मेंद्र कुमार, संजय गौड़, कन्हैया लाल गुप्त, रमेश कुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुंज बिहारी लाल अग्रवाल ट्रस्ट समिति की ओर से रामबाग स्थित कुंजबिहारी लाल अग्रवाल अतिथि भवन में
धूमधाम से छठी मनाई गई। दही-माखन की मटकी फोड़ी गई। बच्चों को मिठाई, खिलौने बांटे गए। श्यामबाबू अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 श्रीब्रज रसिक भजन मंडल लूकरगंज की ओर से श्यामा सदन में श्रीकृष्ण षष्ठी समारोह मनाया गया। गोपियां बधावा लेकर आईं। बाल कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मनमोहा। संयोजक डॉ. अखिल निगम की देखरेख में आरती पूजा की गई।

भगवान श्रीकृष्ण की छठी के उपलक्ष्य शुक्रवार को यादव उन्नयन संघ की ओर से हाथी, घोड़ा, पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण की लीला झांकियों ने मंत्रमुग्ध किया। दारागंज सब्जीमंडी से आरंभ हुई शोभायात्रा निराला मार्ग, कच्ची सड़क होते हुए पुन: उसी स्थान पर पहुंचकर समाप्त हुई।

संघ के अध्यक्ष प्रताप बहादुर यादव, महामंत्री की अगुवाई में निकाली गई शोभायात्रा में डा. शिवकुमार यादव, भोला यादव, सुशील, मनीष, गुलाब यादव, बलराम यादव, चंद्रपाल, चंदन यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed