फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Justice Siddharth Verma became the administrative judge of Prayagraj

UP: जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा बनें प्रयागराज के प्रशानिक न्यायाधीश, HC के 68 जजों को 75 जिला अदालतों की कमान

Mon, 31 Mar 2025 10:46 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: श्याम जी. Updated Mon, 31 Mar 2025 10:46 PM IST
सार

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा को प्रयागराज जिला अदालत का प्रशानिक न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल कौशांबी व न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान प्रतापगढ़ जिला न्यायालय की प्रशानिक न्यायधीश बनाई गई हैं।

विज्ञापन
Justice Siddharth Verma became the administrative judge of Prayagraj
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहबाद हाईकोर्ट ने न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा को प्रयागराज जिला अदालत का प्रशानिक न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल कौशांबी व न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान प्रतापगढ़ जिला न्यायालय की प्रशानिक न्यायधीश बनाई गई हैं। सोमवार को मुख्य न्यायधीश अरुण भंसाली के निर्देश पर महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट के 68 जजों को प्रदेश के 75 जिला अदालतों के प्रशानिक न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ बुलंदशहर, न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा लखनऊ, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी आगरा, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह वाराणसी, न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ आजमगढ़, न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय गाजियाबाद के प्रशानिक न्यायाधीश बनाए गए है। जबकि न्यायमूर्ति जयंत कुमार बनर्जी अलीगढ़, न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान गौतम बुद्ध नगर, न्यायमूर्ति इरशाद अली अमेठी, औरैया, न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव कानपुर नगर, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर बरेली, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता मेरठ, न्यायमूर्ति अजीत कुमार एटा व कासगंज जिला अदालत की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


वहीं, न्यायमूर्ति रजनीश कुमार जौनपुर, न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन सहारनपुर, न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा मुजफ्फरनगर, न्यायमूर्ति अजय भनोट गोरखपुर, संत कबीरनगर, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी मुरादाबाद, न्यायमूर्ति मनोज बजाज सुल्तानपुर, न्यायमूर्ति प्रकाश पाड़िया रमाबाई नगर, न्यायमूर्ति अलोक माथुर झांसी, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया सीतापुर, न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया को फैजाबाद का प्रशानिक न्यायाधीश बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed