फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Junk money accounts ATM cards dumped in garbage heap

जनधन खातों के एटीएम कार्ड कूड़े ढेर में फेंके

Wed, 24 Mar 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Junk money accounts ATM cards dumped in garbage heap
कूड़े के ढेर में पड़े एटीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
शाही। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार कितने लापरवाह हैं, इसकी बानगी कस्बा शाही में देखने को मिली। सड़क किनारे दर्जनों प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुले खातों के एटीएम कार्ड कूड़े के ढेर पर पड़े मिले। मामले की शिकायत युवक ने पुलिस और सीओ को करनी चाही तो उनका फोन ही रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

शाही- शेरगढ़ रोड के कनुनगला चौराहे पर मंगलवार दोपहर दर्जनों एटीएम कार्ड कूड़े के ढेर पर पड़े मिले। वहीं के वीरपाल मौर्य घर से जब अपने होटल की ओर जा रहे थे तो रास्ते में बच्चों को एटीएम कार्ड बीनते हुए देखा तो उन्होंने कार्ड इकट्ठा कर लिए। कुछ कार्ड बच्चे उठाकर ले गए। करीब डेढ़ दर्जन कार्डों पर प्रधानमंत्री जनधन खाता लिखा हुआ है और भारतीय स्टेट बैंक का नाम दर्ज है। वीरपाल ने थाना पुलिस और सीओ को मामले की शिकायत करनी चाही तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इस संबंध में स्टेट बैंक शाखा शाही के मैनेजर से बात की तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। एटीएम कार्डों का वितरण भारतीय डाक विभाग द्वारा किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed