{"_id":"69d77547311e7844b902ab64","slug":"judgment-reserved-on-petition-in-rahul-gandhi-s-statement-case-dismissed-by-trial-court-in-sambhal-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : राहुल गांधी के बयान मामले में याचिका पर फैसला सुरक्षित, संभल की ट्रायल कोर्ट ने कर दिया था खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : राहुल गांधी के बयान मामले में याचिका पर फैसला सुरक्षित, संभल की ट्रायल कोर्ट ने कर दिया था खारिज
Thu, 09 Apr 2026 03:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:15 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान की एकल पीठ ने सिमरन गुप्ता की याचिका पर दिया।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान की एकल पीठ ने सिमरन गुप्ता की याचिका पर दिया। मामला 15 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन के दौरान दिए गए राहुल गांधी के बयान से जुड़ा है।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने कहा था कि हमारी लड़ाई आरएसएस, बीजेपी के साथ-साथ भारतीय राज्य से भी है। सिमरन गुप्ता ने इस बयान को लेकर संभल की चंदौसी अदालत के पूर्व आदेश को चुनौती दी है। इससे पहले सात नवंबर 2025 को चंदौसी की अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका को कमजोर बता खारिज कर दिया था। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने क्षेत्राधिकार के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया था, जिसके खिलाफ पुनरीक्षण याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन