इविवि की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा जनवरी को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों की 625 सीटों पर होने हैं दाखिले
-
पहले 10 को प्रस्तावित थी परीक्षा, अब नई तिथि हुई घोषित
- हिंदी में पीएचडी प्रवेश पर जल्द निर्णय के आसार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2020 अब 17 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रयागराज के 14 केंद्रों में सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी और परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सात या आठ जनवरी को इविवि के पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे और इसके बाद अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
इविवि की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा पहले 10 जनवरी को आयोजित कराए जाने की तैयारी थी, लेकिन उसी तिथि पर दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की शोध प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित थी और वहां परीक्षा की तिथि पहले से तय थी। बड़ी संख्या में छात्रों ने इविवि के साथ दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की शोध प्रवेश परीक्षा के लिए भी आवेदन कर रखा था। अगर दोनों परीक्षाएं एक ही दिन होतीं तो अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ता। इसी के मद्देनजर छात्रों ने इविवि प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग की थी कि इविवि की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया जाएगा। इसके मद्देनजर इविवि प्रशासन ने क्रेट का आयोजन अब 17 जनवरी को कराने का निर्णय लिया है।
क्रेट माध्यम से इविवि और संघटक महाविद्यालयों में कुल 625 सीटों पर प्रवेश होने हैं, जिनमें से 203 सीटें इविवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों की हैं और बाकी सीटें कॉलेजों में हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए इविवि प्रशासन ने 28 जुलाई से आवेदन मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर निर्धारित की गई थी। इस दौरान पीएचडी में प्रवेश के लिए 10013 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 6561 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी। क्रेट कोर्डिनेटर प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि भारत सरकार से जारी कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
परीक्षा से छूट के लिए जेआरएफ अभ्यर्थियों से मांगे आवेदन
जेआरएफ अभ्यर्थियों को क्रेट के तहत लिखित परीक्षा से छूट मिलती है और वे लेवल-2 के तहत सीधे इंटरव्यू में शामिल होते हैं। पिछले दिनों नेट-जेआरएफ का परिणाम आया है, जबकि आवेदन की प्रक्रिया उससे पहले ही शुरू हो चुकी थी। क्रेट के लिए आवेदन के बाद जेआरएफ क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों से आठ जनवरी को शाम पांच बजे तक आवेदन मांगे गए हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ जेआरएफ अवार्ड लेटर भी देना होगा।
हिंदी में पीएचडी प्रवेश लेकर चल रहा सीटों का विवाद जल्द ही दूर किया सकता है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई थी। सूत्रों के कमेटी के माध्यम से दो-तीन दिनों में यह निर्णय हो सकता है कि क्रेट-2020 में हिंदी विषय को शामिल करना है या इस विषय की परीक्षा बाद में अलग से कराई जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि क्रेट-2020 में हिंदी विषय को भी शामिल किया जा सकता है।