फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jhunsi underpass and railway gate will be closed for six months from tomorrow

Prayagraj News: कल से छह माह के लिए बंद होगा झूंसी अंडरपास और रेल फाटक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Jhunsi underpass and railway gate will be closed for six months from tomorrow
पुरानी झूंसी को नई झूंसी से जोड़ने वाले दो प्रमुख रास्ते अगले छह माह के लिए बंद होने जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा झूंसी स्थित रेल अंडरपास का चौड़ीकरण और झूंसी स्टेशन के निकट रेल फाटक के स्थान पर वहां एक नया अंडरपास बनाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

यह कार्य छह माह में पूरा होगा। इस कार्य के दौरान रेल अंडरपास और रेल फाटक छह माह के लिए 20 सितंबर से बंद कर दिया जाएगा। दो प्रमुख रास्ते बंद होने की वजह से पुरानी झूंसी में रहने वाले लोगों का परेशान होना तय है, क्योंकि उन्हें अब लंबा चक्कर काटना पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल, प्रयागराज में वर्ष 2025 में महाकुंभ मेले का आयोजन होना है। इस वजह से रेलवे द्वारा कई रेल ओवरब्रिज, रेल अंडरपास आदि का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में झूंसी-दारागंज रेलमार्ग स्थित रेल अंडरपास का चौड़ीकरण और झूंसी-रामनाथपुर रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित फाटक संख्या-66 सी (कनिहार रोड) पर नए रेल अंडरपास का निर्माण होना है। इन दोनों कार्य के लिए रेलवे द्वारा वहां रोड ट्रैफिक छह माह के लिए रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि इस अवधि में रेल अंडरपास संख्या-110 जो पुरानी जीटी रोड को नई जीटी रोड से जोड़ता है, उसके बंद होने के बाद रेलवे लाइन के उत्तरी छोर पर निवास करने वाले लोग केवटाना क्रॉसिंग, शंकराचार्य मार्ग से गंगा बैकरोड से टीकरमाफी और ओल्ड जीटी रोड से कटका तिराहा मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

इसी तरह रेलवे समपार संख्या-66 सी (कनिहार रोड) बंद होने के बाद गायत्री नगर साइड के लोग दिलदार नगर तिराहे से सरायइनायत, लीलापुर रोड, छतनाग रोड का प्रयोग कर आवागमन कर सकते हैं। पीआरओ ने बताया कि पुराना रेल अंडरपास जो अभी एक लेन का है, उसे टू लेन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed