फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jewellery worth lakhs including cash missing from army personnel's empty house

Prayagraj News: सैन्य कर्मी के सूने घर से नकदी सहित लाखों के आभूषण गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs including cash missing from army personnel's empty house
थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर मोहल्ला गली नंबर दो में रहने वाले सैन्य कर्मी संजय कुमार रंजन के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी सहित लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना 22 जुलाई की है। घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। घटना के दूसरे दिन बगल में रहने वाले अरविंद राय के मकान को भी चोरों ने निशान बनाया।
विज्ञापन

संजय कुमार रंजन सैन्यकर्मी हैं और वह सीओडी नैनी में तैनात हैं। परिवार के साथ नैनी के आनंद नगर मोहल्ले में मकान बनाकर रहते हैं। वह बीते 15 जुलाई को अपने गांव बिहार के खगड़िया जिला गए थे। उन्हें 25 जुलाई को यहां आना था। इसी बीच 22 जुलाई की रात को चोरों ने उनके मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर कमरे में घुस गए। पड़ोसियों ने सुबह देखा तो फोन पर इसकी जानकारी उन्हें दी। पीड़ित के अनुसार चोरों ने कमरे में अलमारी और सूटकेस का ताला तोड़ते हुए यहां पर मौजूद 20 हजार रुपये नकदी सहित लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार चोर कान की बाली छह सेट, नथनी आठ पीस, पायल तीन सेट, हाथ का छल्ला एक सेट, अंगूठी तीन, टीका एक, जीतया एक, बिछिया दो सेट, मठिया एक सेट, छल्ला एक पीस उठा ले गए है। उन्होंने आशंका जताई कि घटना को किसी परिचित ने ही अंजाम दिया है। वहीं, घटना के दूसरे दिन चोरों ने उनके पास में रहने वाले अरविंद राय के मकान को निशान बनाया। अरविंद अपनी पत्नी को आनंद नगर मोड़ छोड़ने गए थे। इसी बीच चोर उनके घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी से ज्वैलरी का बॉक्स उठा ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। लगातार दो दिनों में हुई दो चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed