फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jaunpur and Gonda... Car crashes into pickup truck; brother and sister killed.

Prayagraj News: जौनपुर और गोंडा... पिकअप में घुसी कार, भाई-बहन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur and Gonda... Car crashes into pickup truck; brother and sister killed.
रानीगंज बाजार में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
कस्बे के ट्रॉमा सेंटर के पास बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे अनियंत्रित कार सामने जा रहे पिकअप में घुस गई। मौके पर ही कार सवार भाई-बहन की मौत हो गई। कार सवार एक अन्य युवक जख्मी है। वहीं, चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी मनीष सोनी की साली प्रिया उर्फ रोली (24) की सगाई उन्हीं के छोटे भाई मोहित से हुई थी। पिता राजेंद्र प्रसाद के निधन के बाद रोली और उसका छोटा भाई आकाश उर्फ मोनू (18) बड़ी बहन के साथ रहने लगे थे। मंगलवार को पत्नी और बच्चों के साथ मनीष गोंडा के मनकापुर स्थित ससुराल गए थे। उनके साथ मोहित, उसकी मंगेतर रोली और साला मोनू भी था।
विज्ञापन

बुधवार की रात में लौटते समय एक कार में मनीष अपनी पत्नी दीपा और दो बच्चों के साथ थे। दूसरी कार में मोहित अपनी मंगेतर रोली और साले आकाश के साथ था। सभी ने अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद घर के लिए रवाना हो गए। रानीगंज कस्बा स्थित ट्रॉमा सेंटर के पास मोहित की कार बेकाबू होकर आगे चल रही प्लाईवुड लदे पिकअप में भिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ पुलिस पहुंची। कार सवार लोगों को निकालने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर कर्मियों ने जेसीबी की मदद से कार के अगले हिस्से को कटर से काटकर मोहित को और पिछले हिस्से में फंसे रोली और मोनू को बाहर निकाला गया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया।
भाई-बहन की मौत से बेसुध हुईं दीपा
रानीगंज ट्रॉमा सेंटर में भाई-बहन की मौत की खबर सुनते ही बड़ी बहन दीपा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ीं। चिकित्सकों ने दीपा का उपचार किया। मनीष ने बताया कि ससुर के निधन के बाद साली रोली और साले मोनू को अपने घर ले आया था। 26 जनवरी को साली की सगाई छोटे भाई मोहित से कराई थी। नवंबर में दोनों की शादी होनी थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।- प्रशांत राज, सीओ रानीगंज

रानीगंज बाजार में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद

रानीगंज बाजार में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद

रानीगंज बाजार में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद

रानीगंज बाजार में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed