फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2020:संगमनगरी के मंदिरों से घरों तक मची श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, कान्हा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, देखें माखनचोर की छवियां

Wed, 12 Aug 2020 01:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2020: janmashtami in prayagraj and Children dressed as Kanha
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे। - फोटो : prayagraj
जन्माष्टमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। घरों और मंदिरों में आकर्षक ढंग से सजावट की गई है। तिथियों में फेर के चलते जन्माष्टमी इस बार दो दिन मनाई जा रही है। तरह-तरह की झांकी सजाई गई। बच्चों को कान्हा के रूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। आनलाइन जन्माष्टमी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने पेंटिंग्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। जन्माष्टमी के चलते पूरा माहौल कृष्ण मय रहा। कान्हा के रूप में सजे बच्चों ने बरबस ही सबका मन मोह लिया। 
Janmashtami 2020: janmashtami in prayagraj and Children dressed as Kanha
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे। - फोटो : prayagraj

रंग-बिरंगे फूलों, कामिनी-अशोक की हरी पत्तियों और तरह-तरह के आभूषणों से कृष्ण के बाल रूप की नयनाभिराम झांकियां सोमवार को घरों से लेकर मंदिरों तक सजाई गईं। भादों अष्टमी की आधी रात कृष्ण जन्म की बधाई बजने लगी। घंटे, घड़ियाल के साथ आरती हुई और महिलाओं ने सोहर गान किया। इसी के साथ जय कन्हैया लाल की... हाथी घोड़ा पालकी केजयकारों से वातावरण गूंज उठा।

Janmashtami 2020: janmashtami in prayagraj and Children dressed as Kanha
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे। - फोटो : prayagraj

जगह-जगह बच्चे लड्डू गोपाल के रूप में सजे नजर आए। कृष्ण रूप सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी रही। शहर के कई मंदिरों में बुधवार को भी कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर सोमवार को सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल बन गया था। बलुआ घाट स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर में भोर में 4:30 बजे राधा-कृष्ण की आरती के साथ ही तीन दिवसीय जन्मोत्सव आरंभ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2020: janmashtami in prayagraj and Children dressed as Kanha
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे। - फोटो : prayagraj

राधा-कृष्ण की फूलों से भव्य झांकी सजाई गई। झांकी दर्शन सुबह 7:30 से रात 8:30 बजे तक चला। बुधवार की सुबह आठ से रात एक बजे तक झांकी दर्शन होंगे। इसी तरह पान दरीबा स्थित भगवान आनंद बिहारी राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम मची रही। दोपहर 12 बजे ही जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालु भजन कीर्तन पर मुग्ध हो रहे थे।

विज्ञापन
Janmashtami 2020: janmashtami in prayagraj and Children dressed as Kanha
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे। - फोटो : prayagraj

रात 12 बजे महाआरती के साथ भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की बधाई बजने लगी। मंदिर के महंत पं दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जन्मोत्सव कराया। इस मौके पर ओम प्रकाश चौरसिया, किशोरी लाल रावत, कृष्णानंद त्रिपाठी, अजय मोदनवाल समेत कई लोग उपस्थित थे। जन्मोत्सव के बाद भजन -कीर्तन और सोहर गान भी हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed