कोरोना ने रविवार को दूसरी बार 230 के आंकड़े को पार किया। इस दिन जिले में 233 नए संक्रमित मिले। साथ ही संक्रमण के चलते तीन लोगों की जान भी चली गई। इसके पहले 30 जुलाई को 239 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।
Prayagraj Corona Update: कोरोना ने फिर लगाई उछाल, 233 नए संक्रमित मिले, तीन मरीजों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रविवार को 233 नए पॉजिटिव मिले , जबकि रिपोर्ट निगेटिव आने पर 96 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। 88 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। तीन लोगों की मौत हुई है।
उधर, सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई के मुताबिक रविवार को कोटवा बनी से 10, कालिंदीपुरम से 26, रेलवे चिकित्सालय से सात, यूनानी मेडिकल कॉलेज से 17, बेली से 17, यूनाइटेड से एक, एसआरएन से 18 लोगों की छुट्टी की गई। देर रात तक रेलवे अस्पताल में 39, कालिंदीपुरम में 159, यूनानी में 54, यूनाइटेड में 32, बेली में 43, एसआरएन चिकित्सालय में जिले के 112 लोग भर्ती थे।
कोरोना से शहर के तीन और लोगों की मौत
कोरोना ने रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों की जिंदगी निगल ली। तीनों को बीपी, शुगर की समस्या थी ही। एक को सीओपीडी था। मौत के बाद दो लोगों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एक का सोमवार को कराया जाएगा। तीन लोगों की मौत से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है।
कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि मरने वाले धूमनगंज, अशोकनगर और बहादुरगंज के निवासी है। धूमगनंगज की 49 वर्षीय महिला सात अगस्त को एसआरएन चिकित्सालय आई थी। उसे बीपी, शुगर दोनों समस्या थी। महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। अशोकनगर के 74 वर्षीय बुजुर्ग को बीपी के साथ गुर्दे में समस्या थी।