{"_id":"a03a5dab5d95c837757fde40535340fa","slug":"ivivi-election-officer-threatened-to-shoot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि चुनाव अधिकारी को गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि चुनाव अधिकारी को गोली मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नजदीक आने के साथ ही छात्रनेता नए-नए हथकंडे अपनाना शुरू कर दिए हैं। बुधवार को कुलपति को धमकी देने के बाद समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजीत यादव ने बृहस्पतिवार को यूनियन भवन स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंच चुनाव अधिकारी प्रो. आरएस पांडेय को गोली मारने की धमकी दी। उसने चुनाव अधिकारी को धमकी देते हुए कहा कि इविवि छात्रसंघ चुनाव उसके लिए जीवन-मरण का प्रश्न है, इसके लिए वह कुछ भी कर सकता है।
जिस समय अध्यक्ष पद का प्रत्याशी चुनाव अधिकारी को धमकी दे रहा था, प्रॉक्टर प्रो.आरके उपाध्याय अपनी पूरी प्रॉक्टोरियल टीम के साथ निर्वाचन कार्यालय में मौजूद थे। प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय से इस बारे में बात करने पर उन्होंने इस घटना को सामान्य बात बताई। उन्होंने इस बारे में पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी है। जबकि निर्वाचन अधिकारी प्रो. आरएस पांडेय ने धमकी दिए जाने की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।