फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ISRO scientist Ravi honored with a silver crown, Mayor said - youth will get inspiration

प्रयागराज : इसरो वैज्ञानिक रवि को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित, महापौर बोले- युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

Mon, 02 Oct 2023 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 12:51 AM IST
सार

संगठन के जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी ने मोती की माला के साथ रवि केसरवानी का अभिनंदन किया। अमर वैश्य मुन्ना भैया और अन्नू भैया ने रवि का सम्मान करते हुए कहा कि शहर के रवि केसरवानी ने इसरो वैज्ञानिक के रूप में चंद्रयान-तीन और आदित्य एल-1 के सफल लांचिंग व लैंडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
ISRO scientist Ravi honored with a silver crown, Mayor said - youth will get inspiration
इसरो वैज्ञानिक रवि केसरवानी का अभिनंदन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिक सुरक्षा कोर एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से रविवार को होटल प्रयाग इन में इसरो वैज्ञानिक रवि केसरवानी और उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। महापौर गणेश केसरवानी, अनिल गुप्ता और व्यापारी नेता अमर वैश्य मुन्ना भैया ने रवि केसरवानी को चांदी का मुकुट पहनाया और 101 किलोग्राम के फूलों की माला के साथ उनका स्वागत किया।

विज्ञापन





विज्ञापन






संगठन के जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी ने मोती की माला के साथ रवि केसरवानी का अभिनंदन किया। अमर वैश्य मुन्ना भैया और अन्नू भैया ने रवि का सम्मान करते हुए कहा कि शहर के रवि केसरवानी ने इसरो वैज्ञानिक के रूप में चंद्रयान-तीन और आदित्य एल-1 के सफल लांचिंग व लैंडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महापौर ने रवि केसरवानी से सीख लेकर नए बच्चों को विज्ञान की समझ को और भी बढ़ाए जाने के लिए प्रेरित किया। इसरो वैज्ञानिक रवि केसरवानी ने अपने संबोधन में कहा कि चंद्रयान-3 को मानव कल्याण के लिए चंद्रमा पे भेजने पर कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण करने की जिम्मेदरी सौंपी गई, जिसका मैंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया। डॉ. प्रदीप केसरवानी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर योगेंद्र केसरवानी, अर्चना केसरवानी, जयराम केसरवानी, रौनक गुप्ता, सुशील खरबंदा, मनोज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, ओंकार नाथ केसरवानी, डॉ. रंजना त्रिपाठी, ओम प्रकाश केसरवानी, सरस्वती केसरवानी, विनोद केसरवानी, धीरज नगर समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व सिविल डिफेंस के लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed