फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   irctc news TTE to get virus-proof uniform for protection from corona

irctc news: कोरोना से सुरक्षा के लिए टीटीई को मिलेगी वायरस प्रूफ यूनिफार्म

Tue, 29 Sep 2020 02:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Sep 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
irctc news TTE to get virus-proof uniform for protection from corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 से सुरक्षा के लिए रेलकर्मियों को एक खास किस्म की यूनिफार्म  दी जाएगी। इसकी शुरूआत उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल और उत्तर रेलवे के लखनऊ, मुरादाबाद समेत पांच मंडलों में कार्यरत टीटीई से होगी। इस यूनिफार्म की खास बात यह रहेगी कि उसमें किसी भी तरह के वायरस का असर नहीं रहेगा। यह ड्रेस एनसीआर के पूर्व डिप्टी सीसीएम एवं उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के सीनियर डीसीएम प्रवीन कुमार की देखरेख में तैयार की गई है। एनसीआर जोन को इस यूनिफार्म के 50 सैंपल भी मिल गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे के फ्रंट लाइन स्टाफ में टीटीई ही ऐसे कर्मचारी है जो लगातार यात्रियों के संपर्क में आते हैं। कोविड-19 के दौरान एनसीआर में कार्यरत अब तक दो दर्जन के आसपास टीटीई कोरोना पॉजीटिव भी पाए गए। कोविड-19 से टीटीई सुरक्षित रहे इसके लिए जीएम एनसीआर राजीव चौधरी के निर्देश पर रेलवे ने टीटीई के लिए ऐसी यूनिफार्म तैयार की है जिस पर कोरोना वायरस का असर नहीं होगा।
विज्ञापन


वायरस प्रूफ स्पेशल यूनिफार्म तैयार होने के बाद उसके 50 सैंपल भी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन को मिल चुके हैं। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने यह ड्रेस प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल के टीटीई को उपलब्ध करवाने की तैयारी की है। यह यूनिफार्म एक खास फैब्रिक से तैयार की गई है। एनसीआर के महाप्रबंधक राजीव चौधरी के पास उत्तर रेलवे का भी चार्ज है। इस वजह से यह यूनिफार्म एनसीआर के तीन मंडलों के साथ ही उत्तर रेलवे के लखनऊ, मुरादाबाद, अंबाला, फिरोजपुर और दिल्ली मंडल में कार्यरत टिकट चेकिंग स्टाफ को भी मुहैया करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
  • कोविड-19 से बचाव के लिए एनसीआर के साथ उत्तर रेलवे में कार्यरत सभी टिकट चेकिंग स्टाफ को वायरस प्रूफ यूनिफार्म उपलब्ध करवाई जाएगी। क्योंकि चेकिंग स्टाफ लगातार यात्रियों के संपर्क में रहता है। इसलिए उनकी सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। -राजीव चौधरी, महाप्रबंधक, एनसीआर एवं एनआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed