फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IPL betting through website busted, six arrested

Prayagraj News: वेबसाइट से आईपीएल में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
IPL betting through website busted, six arrested
पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज गिरोह के सदस्य। अमर उजाला
वेबसाइट के जरिये आईपीएल में सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा कर पुलिस ने सरगना समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान सरगना टोनी यादव, हर्षित जायसवाल, सुनील केशरवानी, मो. इश्तियाक, सचिन कपूर और अरुण कुमार के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 1.80 लाख रुपये, सट्टा एंट्री संबंधी नोटबुक और सात मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने बताया, जीरो रोड स्थित स्वरूपरानी पार्क के पास भगवती पेपर ट्रेडिंग कंपनी के ऊपर स्थित कमरे में आईपीएल सट्टेबाजी का रैकेट चलने की सूचना मिली थी। बृहस्पतिवार को दबिश देकर आरोपियों को दबोच लिया गया। मोहत्सिमगंज निवासी आरोपी टोनी लॉर्ड ऑफ एक्सचेंज वेबसाइट के जरिये आईपीएल पर सट्टा खिलवाता था। टोनी दवाओं का डिस्ट्रीब्यूटर है।
विज्ञापन

मकान मालिक रोजाना लेता था चार हजार
सट्टेबाजी आरोपी हर्षित के मकान में चल रहा था। वह रोजाना चार हजार रुपये वसूलता था। सचिन भी दवाओं का डिस्ट्रीब्यूटर है, जबकि अरुण सरगना टोनी का ड्राइवर है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी सुनील के खाते में रकम जमा कराने की बात पता चली है। ऐसे में उसके खाते में मौजूद 1.88 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द और भी अड्डों पर कार्रवाई
एडीसीपी का कहना है कि इसमें जिस वेबसाइट का इस्तेमाल हो रहा था, उसके संचालक का पता लगाया जा रहा है। इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुलेमसराय, लूकरगंज व खुल्दाबाद में बड़े पैमाने पर आईपीएल सट्टेबाजी का खेल संचालित करने में कुछ लोगों का नाम आया है। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed