{"_id":"683447320a7045c5a90fbb02","slug":"investigation-begins-against-six-doctors-of-medical-college-doing-private-practice-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले मेडिकल कॉलेज के छह चिकित्सकों के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले मेडिकल कॉलेज के छह चिकित्सकों के खिलाफ जांच शुरू
Mon, 26 May 2025 04:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 May 2025 04:19 PM IST
सार
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के छह सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। इन छह चिकित्सकों का नाम कोर्ट की तरफ से भेजे गए दो न्याय मित्रों ने दिया था।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के छह सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। इन छह चिकित्सकों का नाम कोर्ट की तरफ से भेजे गए दो न्याय मित्रों ने दिया था। इस पर मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगा गया है। इन चिकित्सकों पर सरकार से नॉन प्रैक्टिस एलाउंस लेने के बाद भी प्राइवेट प्रैक्टिस करने का आरोप है।
विज्ञापन
यह सभी चिकित्सक शहर के कई निजी चिकित्सालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन चिकित्सकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। पता चला है कि इन छह चिकित्सकों में मेडिकल कॉलेज के एक विभागाध्यक्ष भी शामिल हैं। इस मामले में डीएम को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है।
विज्ञापन