फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interviews for Assistant Professor recruitment will be held after disposal of objections

UPESSC : आपत्तियों के निस्तारण के बाद होंगे असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साक्षात्कार, कई जवाब पर उठे सवाल

Fri, 26 Sep 2025 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 02:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साक्षात्कार अब अभ्यर्थियों की शिकायतों के निस्तारण के बाद शुरू होंगे। आयोग की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इसी के साथ तीन अक्तूबर तक आपत्तियां लिए जाने का भी निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Interviews for Assistant Professor recruitment will be held after disposal of objections
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साक्षात्कार अब अभ्यर्थियों की शिकायतों के निस्तारण के बाद शुरू होंगे। आयोग की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इसी के साथ तीन अक्तूबर तक आपत्तियां लिए जाने का भी निर्णय लिया गया। अभ्यर्थी आयोग में उपस्थित होकर या ईमेल के माध्यम से साक्ष्यों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग के इस निर्णय से अब दिवाली के बाद ही साक्षात्कार शुरू होने पाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

आयोग ने विज्ञापन संख्या 51 के अंतर्गत 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम चार सितंबर को घोषित किया था। इसी क्रम में 25 सितंबर से दो चरणों में साक्षात्कार कराए जाने की घोषणा की गई थी। आयोग की ओर से 10 दिन पहले बुलावा पत्र जारी करने की घोषणा की गई थी लेकिन, बुधवार तक कोई सूचना नहीं जारी की गई। अब अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति रही।

विज्ञापन

हालांकि, बृहस्पतिवार को आयोग की बैठक के बाद स्थिति स्पष्ट कर दी गई। आयोग की बैठक में निर्णय लिया गया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी। इसी क्रम में तीन अक्तूबर तक आपत्तियां लिए जाने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए आयोग की ओर से ईमेल जारी किया गया है।अभ्यर्थी आयोग की ओर से जारी ईमेल upmsscball@gmail.com पर साक्ष्यों के साथ प्रत्यावेदन भेज सकते हैं। इसके अलावा आयोग में उपस्थित होकर भी प्रत्यावेदन दिए जा सकते हैं। बैठक में शिक्षक पात्रता समेत कई अन्य परीक्षाओं पर भी चर्चा हुई लेकिन निर्णय नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed