फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Intergenerational transfer date increased

अंतर्जनदपदीय स्थानांतरण तिथि बढ़ी

Fri, 17 Jan 2020 10:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Intergenerational transfer date increased
Intergenerational transfer date increased
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन 28 जनवरी तक
विज्ञापन

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने आवेदन में संशोधन का मौका दिया
प्रयागराज। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण एवं पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 जनवरी से बढ़ाकर 28 जनवरी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आवेदन में संशोधन का विकल्प अध्यापकों को दिया जा रहा है। यदि आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती हो गई हो अथवा उसमें संशोधन करना हो ते अभ्यर्थी आवेदन पत्र रीसेट करें। आवेदन पत्र को रीसेट किए जाने के बाद संशोधन करते हुए अंतिम रूप से सबमिट किया जा सकता है।
सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रीसेट विकल्प का प्रयोग एक बार ही किया जाएगा। संशोधन करने के बाद आवेदन पत्र को ओटीपी केमाध्यम से सबमिट किया जाना होगा, अन्यथा आवेदन पूर्ण नहीं माना जाएगा। अंतिम रूप से सबमिट आवेदन पत्र को तय तिथि पर बीएसए कार्यालय में जमा कराया जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय में जमा किए गए अंतिम आवेदन पत्र पर ही काउंसलिंग में भाग लेंगे। सचिव की ओर से सूचना में कहा गया है कि बागपत एवं बाराबंकी में खाली पद उपलब्ध होेने के बाद इन दोनों जिलों में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के इच्छुक अध्यापकों को नए रजिस्ट्रेशन से अपना आवेदन अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।
विज्ञापन

सचिव रूबी सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीएसए कार्यालय में पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए काउंसलिंग का आयोजन एवं ऑनलाइन आवेदन पत्रों के परीक्षण-सत्यापन का कार्य 30 जनवरी से पांच फरवरी के बीच होगा। सचिव ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित जनपद में ज्येष्ठता संबंधी शपथ पत्र एवं पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए सहमति पत्र का प्रारूप वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे तय तिथि पर जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed