फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Intellectual labor has become free

नि:शुल्क हो गया है बौद्धिक श्रम

Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Intellectual labor has become free
कृष्णा सोबती
जानीमानी कथा लेखिका ममता कालिया ने कथा लेखिका कृष्णा सोबती को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने की घोषणा पर खुशी जाहिर की। हालांकि कृष्णा जी को काफी देर में यह पुरस्कार दिए जाने के बहाने उन्होंने पुरस्कारों की घोषणा और बौद्धिक लेखन को लेकर तमाम तीखे सवाल भी किए।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने शिद्दत से स़ृजन के संघर्ष और सरोकारों को रेखांकित किया। बोलीं, पहली बात तो यह कि ज्ञानपीठ भारत का एकमात्र ऐसा पुरस्कार है, जो हमेशा देर में मिलता है। जिसको भी मिला, देर से मिला। श्रीलाल शुक्ल जी को अस्पताल में जाकर दिया गया तो अमरकांत जी को भी बहुत देर में मिला। पहले एक लतीफा चलता था कि जिसकी मौत आई हो, उसे ज्ञानपीठ दे दो। आज ऐसा नहीं कि कृष्णा जी ने कोई महान चीज लिख दी। शुक्रवार को ही वह भी अस्पताल पहुंच गईं। आनन-फानन में पुरस्कारों की घोषणा हुई। ‘आई होप’ कि वह सही सलामत घर लौटें। बहुत खुशी की बात है कि यह पुरस्कार एक महिला साहित्यकार को मिला है लेकिन यह पुरस्कार उन्हें तभी मिल जाना चाहिए था जब उन्होंने ऐ लड़की जैसी रचना लिखी थी।
विज्ञापन


खाली ज्ञानपीठ की ही बात नहीं है, मैं इसके विरोध में नहीं हूं लेकिन  किसी भी लेखक का सम्मान आते-आते इतनी देर हो जाती है कि उसकी आंखें थक जाएं और लेखनी क्षीण हो जाए। फिर चाहे वह सम्मान छोटा हो या बड़ा। मराठी, उड़िया सहित अन्य भाषाओं में बहुत सारे सम्मान है। हिन्दी में बहुत बड़ा तबका लेखन से जुड़ा है जबकि हिन्दी में पुरस्कारों की संख्या सबसे कम है। यह विसंगति है, इसे हिन्दी समाज को दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज साहित्य को सशक्त करने की बात की जा रही है लेकिन कई पुरस्कार तो ऐसे भी हैं, जिसमें सिर्फ शाल और श्रीफल के सिवा कुछ भी नहीं दिया जाता है। किसी मजदूर से तसला उठवाकर देखिए, वहीं किसी लेखक से तीन-चार घंटे बुलवाते हैं, इसके लिए वह कई-कई दिनों की तैयारी करता है लेकिन साहित्यकार को कूड़े में डाल दिया जाता है, उसे कुछ भी नहीं दिया जाता है। प्रकाशक लेखकों की रायल्टी और संस्थाएं पुरस्कार नहीं देती हैं। बौद्धिक श्रम नि:शुल्क हो गया है। अगर अखबार न हों तो कोई लेखक का नाम भी न जान पाए। जो काम संस्थाओं को करना चाहिए था, वह अखबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed