{"_id":"6414a6f47e7c0530f105c94a","slug":"instructions-to-secretary-basic-education-council-to-decide-on-district-allocation-to-teacher-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को जिला आवंटन पर निर्णय लेने का सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक को जिला आवंटन पर निर्णय लेने का सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को निर्देश
Fri, 17 Mar 2023 11:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:14 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज को क्वालिटी प्वाइंट अंक के आधार पर याची सहायक अध्यापक के जिला आवंटन प्रत्यावेदन पर सत्रांत तक निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज को क्वालिटी प्वाइंट अंक के आधार पर याची सहायक अध्यापक के जिला आवंटन प्रत्यावेदन पर सत्रांत तक निर्णय लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने याची को तीन हफ्ते में सचिव को अपना प्रत्यावेदन देने का समय दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव ने गाजियाबाद की आशी तेवतिया व अन्य की याचिका को खारिज करते हुए दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने याचिका पर सीधे हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हुए सचिव को नियमानुसार निर्णय लेने का आदेश दिया है। ऐसा ही आदेश कोर्ट अन्य याचिकाओं पर पहले भी दे चुकी है। याची प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक है। उसने क्वालिटी प्वाइंट अंक के आधार पर पसंद का जिला आवंटित करने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी।
विज्ञापन