फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector! The letters were stolen, the thief ran away with the bicycle along with the postman's bag

प्रयागराज : दरोगा जी! चिट्ठियां चोरी हो गईं, डाकिया का बैग सहित साइकिल लेकर भागा चोर

Fri, 25 Aug 2023 02:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 02:10 PM IST
सार

यह घटना घटी है, प्रयागराज सिटी डाकघर के पोस्टमैन अरविंद त्रिपाठी के साथ। वह खुल्दाबाद के बख्शी बाजार इलाके में डाक बांटते हैं। 21 अगस्त को वह बख्शी बाजार में रहने वाले हुसैन इरशाद नकवी के घर डाक देने पहुंचे थे। उन्होंने साइकिल बाहर खड़ी की और घर के अंदर चले गए।

विज्ञापन
Inspector! The letters were stolen, the thief ran away with the bicycle along with the postman's bag
डाकिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिस दौर में चिट्ठियां लिखने-पढ़ने की परंपरा खत्म-सी हो गई है, उस वक्त खालिस सरकारी डाक के चोरी हो जाने की खबर किसी को भी हैरान कर सकती है। मगर, घटना कुछ ऐसी ही घटी है शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के बख्शी बाजार में। यहां तीन दिन पहले डाक बांटने पहुंचे एक डाकिया की साइकिल में टंगा थैला कोई चोर ले भागा। इसमें कुल 92 चिट्ठियां थीं। इन गायब दस्तावेजों में कितने लोगों का भविष्य दर्ज है, किसी को कोई अंदाजा नहीं। चिट्ठियां चोरी होने की शिकायत डाक विभाग ने पुलिस से की है।

विज्ञापन


यह घटना घटी है, प्रयागराज सिटी डाकघर के पोस्टमैन अरविंद त्रिपाठी के साथ। वह खुल्दाबाद के बख्शी बाजार इलाके में डाक बांटते हैं। 21 अगस्त को वह बख्शी बाजार में रहने वाले हुसैन इरशाद नकवी के घर डाक देने पहुंचे थे। उन्होंने साइकिल बाहर खड़ी की और घर के अंदर चले गए। चिट्ठियों का झोला उन्होंने हैंडल पर टांग रखा था। हुसैन इरशाद के परिवार वालों ने डाक लेने से मना कर दिया। इस बीच, बातचीत में काफी देर हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब वह लौटे तो साइकिल पर पर टंगा थैला गायब था। कोई चोर उनका झोला ले जा चुका था। इसमें 78 स्पीड पोस्ट और 14 पंजीकृत पत्र थे। अब 92 लोगों के यहां जरूरी दस्तावेज नहीं पहुंच सकेंगे। इसमें किसकी नौकरी का पत्र है, किसमें आधार कार्ड, बीमा पॉलिसी या बैंक के डेबिट कार्ड-क्रेडिट कार्ड, इसका किसी को कोई अंदाजा नहीं है। प्रशिक्षण अवधि में थाने का प्रभार संभाल रहीं आईपीएस अधिकारी नीतू का कहना है कि यह किसी स्मैकिया की हरकत हो सकती है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूराबाद में अद्भुत वारदात...नमक ही उठा ले गए चोर

आजाद भारत में नमक की चोरी एक अद्भुत वारदात है। यह हुई है, नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंसूराबाद में। मंगलवार की रात बगैर नंबर की गाड़ी से आए शातिरों ने दुकानों के बाहर रखा 15 बोरी नमक पार कर दिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद है। बावजूद इसके ऐसी चोरी से अचंभित पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

आमतौर पर ऐसी धारणा है कि नमक की कोई चोरी नहीं करता है। इसी कारण नमक की बोरियां अधिकांश दुकानदार बाहर ही रखते हैं। लेकिन, यही बेफिक्री मंसूराबाद चौराहा स्थित दुकान के मालिक अर्जुन प्रसाद केसरवानी को भारी पड़ गई। वह रोज की तरह मंगलवार रात को भी दुकान बंदकर घर गए थे।

बुधवार सुबह दुकान खोली तो बाहर रखा 15 बोरी नमक गायब था। सीसीटीवी कैमरा खंगालने से पता चला कि रात करीब दो बजे एक बिना नंबर की गाड़ी आई और उसी में चोर सारा नमक लाद ले गए। इस मामले से अचंभित चौकी प्रभारी मंसूराबाद राकेश कुमार का कहना है कि पहली बार ऐसी घटना सुनी है। चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed