{"_id":"c3c3fd6c39d2f3ac236c50cc3896704b","slug":"inspector-attacked-by-junkies-be-beat-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर हमला, नशेड़ियों ने पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर हमला, नशेड़ियों ने पीटकर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। धूमनगंज इलाके के कबीर नगर नीवां में शराब के नशे में धुत लोगों ने गालीगलौज का विरोध करने पर एक दरोगा पर हमला कर दिया। घर में घुसकर दरोगा की पिटाई कर जख्मी कर दिया। धूमनगंज थाने में नामजद मुकदमा लिखकर पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया।
चित्रकूट में तैनात पुलिस विभाग के दरोगा रमेश कुमार यादव मूल रूप से प्रतापगढ़ में मानधाता इलाके के रहने वाले हैं। उनका परिवार धूमनगंज इलाके में कबीर नगर नीवां में रहता है। रमेश छुट्टी पर घर आए हुए हैं। वह शाम को अपने घर के सामने खड़े थे तभी पड़ोस में रहने वाले अराजक तत्व वहां आकर गालीगलौज करने लगे। वे नशे में धुत थे। दरोगा रमेश ने उन्हें वहां शोर मचाने से रोका तो वे दरोगा पर ही टूट पड़े। अराजक तत्वों के परिवार के लोग भी आ गए। दरोगा रमेश बचने के लिए घर के भीतर गए तो हमलावरों ने कमरे में घुसकर उनसे मारपीट की। रमेश के हाथ में गहरी चोट पहुंची। मारपीट के बाद हमलावर धमकियां देते भाग गए। खबर पाकर धूमनगंज थाने की पुलिस पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। नीवां चौकी प्रभारी शुभनाथ साहनी ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर धर्मेंद्र, उसके दो भाइयों तथा मां के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है।