फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspections at 25 coaching institutes; notices issued to 10.

Prayagraj News: 25 कोचिंग संस्थानों में जांच, 10 को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Inspections at 25 coaching institutes; notices issued to 10.
लखनऊ में कोचिंग संस्थान में आग की घटना के बाद अग्निशमन विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से बुधवार को अलग-अलग चेकिंग अभियान चलाया गया। अग्निशमन विभाग ने जिले के 25 कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट कराया। इनमें से 10 संस्थानों में खामियां मिलीं। इन्हें नोटिस देकर सात दिन में व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि जिन संस्थानों में जांच की गई, उनमें संकरे रास्ते, अपर्याप्त निकास द्वार और अग्निशमन उपकरणों के रखरखाव की समस्या सामने आई। जिन जगहों पर खामियां मिलीं, वहां जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपंजीकृत कोचिंग के खिलाफ भी अभियान

उधर, बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ भी अभियान शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जांच के लिए आठ टीम गठित की गईं। पहले दिन सात कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण संचालित पाए गए। सभी को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने और सात दिन के भीतर पंजीकरण कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने बताया कि टीमें जिलेभर में कोचिंग संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन अधिनियम-2002 व शासनादेशों के अनुपालन, पंजीकरण, सुरक्षा मानकों, आधारभूत सुविधाओं, बिजली एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी।

ये संस्थान बिना पंजीकरण संचाचित
जिन सात कोचिंग संस्थानों में पंजीकरण नहीं मिला उनमें सिविल लाइंस स्थित लॉ प्रेप ट्यूटोरियल, एसके शुक्ला एकेडमी, नेक्स्ट आईएएस, नोटबुक आईएएस, स्टडी आईक्यू, एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट और ज्ञान गंगा कोचिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed