फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Innocent man crushed by tractor in front of father in Prayagraj

प्रयागराज में पिता के सामने ट्रैक्टर से कुचला मासूम

Sun, 22 Sep 2019 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Innocent man crushed by tractor in front of father in Prayagraj
Innocent man crushed by tractor in front of father in Prayagraj - फोटो : MEJA
संशोधित...पिता के सामने ट्रैक्टर से कुचला मासूम
विज्ञापन

- कोरांव के पथरताल गांव में हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
कोरांव (ब्यूरो)। थाना कोरांव के पथरताल गांव में केशई राम झूरा देवी महाविद्यालय के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन साल के मासूम शुभम की मौत हो गई। शुभम बीमार था, पिता उसे लेकर अस्पताल गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। पिता समर बहादुर और मां बेटे को कलेजे से लगाकर रोते रहे। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोरांव के हनुमानगंज पैंतिहा गांव निवासी समर बहादुर शनिवार को पत्नी व बेटे-बेटी के साथ करपिया गांव रिश्तेदारी में गया हुआ था। तीन साल के बेटे शुभम की वहां तबियत खराब हो गई थी। शनिवार को समर बेटे शुभम को बाइक पर बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव गया था। वापस आते समय शनिवार दिन में केशई राम झूरा देवी महाविद्यालय रामायण बाग पथरताल के पास ट्रैक्टर से आगे निकलने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने से बाइक की टंकी पर बैठा शुभम ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। लोग उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समर भी घायल हो गया था। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शुभम की मां तथा अन्य घर वालों ने सुना तो वह भागकर पहुंचे। मां-बाप शुभम की लाश को गले से लगाकर रोने लगे तो लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

बदहाल सड़क ने ली मासूम की जान
शनिवार को कोरांव बाजार के पथरताल गांव में हुए हादसे की वजह बदहाल सड़क है। जिस जगह हादसा हुआ वहां की सड़क जर्जर है व गड्ढे भी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर से पास लेने के बाद बाइक को पटरी से सड़क पर चढ़ाते समय बाइक अनियंत्रित हो गई व मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो फाइल 65 बड़ोखर- 1 अस्पताल के टेबल पर मासूम से लिपटकर रोते माता-पिता
2 अस्पताल परिसर में बिलखती मां

Innocent man crushed by tractor in front of father in Prayagraj

Innocent man crushed by tractor in front of father in Prayagraj- फोटो : MEJA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed