फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indira made India a nuclear power nation: Pramod Tiwari

इंदिरा ने भारत को बनाया परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र : प्रमोद तिवारी

Fri, 20 Nov 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरागांधी की 103 वीं जयंती बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेसियों ने आनंद भवन स्थित उनके पैतृक आवास पर कार्यक्रम कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कैंट चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम मेें मौजूद कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने उन्हें देश के निर्माण का मजबूत आधार स्तंभ बताया। कहा कि उन्होंने देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाकर भारत को दुनिया में अलग पहचान बनाई। देश उनके योगदानों को हमेशा याद रखेगा। 
विज्ञापन


आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आधुनिक भारत के स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू के सपने को पूरा करने के लिए इंदिरा गांधी ने स्वेत क्रांति, हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, प्रिवियर्स समाप्त करने सहित कई बड़े काम किए। 1971 में दुनिया में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र की पहचान दिलाई। बांग्लादेश को मुक्त कराकर दुनिया के भूगोल को बदलकर रख दिया। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि वह जानती थीं कि असमानता और पूंजीवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। 
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस कैंट चौराहे स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेसियों ने 35 वर्षों से लगातार हो रही इंदिरा मैराथन के न होने पर आक्रोश भी जताया। कहा कि जब बाजार सहित सारी चीजें खुल गईं हैं तो इंदिरा मैराथन होने में क्या दिक्कत है। कोविड-19 का बहाना लेकर इंदिरा मैराथन को रोकना न्यायोचित प्रतीत नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष श्याम कृष्ण पांडेय, जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल, यमुनापार अध्यक्ष रामकिशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, सुधाकर तिवारी, सुशील तिवारी, फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय, दीपचंद तिवारी, हसीब अहमद, संजय तिवारी, प्रभात पांडेय, बृजेश गौतम, नसीम हाशमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed