{"_id":"67bb7dcf27075248790c81cb","slug":"indias-huge-victory-over-pakistancelebration-crackers-burst-allahabad-news-c-358-1-pr11002-122004-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पाकिस्तान पर इंडिया की विराट जीत...मना जश्न, फोड़े गए पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पाकिस्तान पर इंडिया की विराट जीत...मना जश्न, फोड़े गए पटाखे
विज्ञापन
दुबई में रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई। विराट कोहली ने जैसे ही चौका मारकर अपना शतक और भारत की जीत सुनिश्चित की वैसे ही शहर के चाक-चौराहों पर पटाखे फूटने लगे। लोगों ने आतिशबाजी करते हुए रातभर जश्न मनाया।
शहर ही नहीं बल्कि महाकुंभ नगरी में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी टीवी स्क्रीन पर मैच का लुत्फ उठाया। मेले में भी मैच का खुमार रहा। क्रिकेट प्रेमियों ने मैच के दौरान नारेबाजी भी की।
विराट, श्रेयस और गिल की शानदार पारी व कुलदीप, पांड्या और शमी की गेंदबाजी की बदौलत भारत ने मैच जीता। क्रिकेट प्रेमियों ने इस जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुए मैच को दिखाने के लिए महाकुंभ मेला प्रशासन की ओर से अरैल समेत कई जगहों पर टीवी स्क्रीन लगाई गई।
विज्ञापन
तेलियरगंज निवासी शिवम सिंह व शिवकुटी के सुधांशु तिवारी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के मैच का इंतजार था। भारत की जीत से खुशी मिली है। राजापुर के सुमित चौरसिया ने बताया कि पापा बहुत दिन से साथ संगम चलने के लिए कह रहे थे। लेकिन, रविवार को मैच होने के कारण स्नान करने नहीं गया। वहीं, छोटा बघाड़ा के अनुभव केसरवानी ने बताया कि रविवार को ऑफिस बंद था। छुट्टी पर भारत-पाक का मैच देखने में आनंद आ गया।
बच्चों ने भी हर चौके-छक्कों पर बजाईं तालियां
रविवार को डीएसए ग्राउंड पर खिलाड़ी अभ्यास करने तो नहीं पहुंचे, बल्कि भारत-पाक के बीच हो रहे मैच का लुत्फ उठाया। वह कुलदीप यादव या हार्दिक पांड्या के विकेट लेने, अक्षर के शानदार रन आउट, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर के चौके-छक्के पर तालियां बजाते रहे। इस दौरान उत्साहित खिलाड़ियों ने भारत माता की जय और भारत जीतेगा के नारे भी लगाए।