फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   India's defense exports increased 34 times: Kamlesh Paswan

भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ा : कमलेश पासवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
India's defense exports increased 34 times: Kamlesh Paswan
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बुधवार को सर्किट हाउस में कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत के लिए समर्पित है। 11 वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान सहित पूरे विश्व को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत पर किसी भी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।
विज्ञापन

एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, तेजस और प्रचंड जैसे हथियारों से अब भारत आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है। देश में प्रतिदिन 34 किमी हाईवे का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे बजट को नौ गुना बढ़ाया गया। मोदी सरकार में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हुई। कृषि बजट को रिकॉर्ड पांच गुना बढ़ाया गया है। पीएम सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.7 लाख करोड़ दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। वहीं, तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी का किया अवलोकन
केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, करछना विधायक पीयूष रंजन, कोरांव विधायक राजमणि कोल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed