फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian culture will be displayed on Kumbh from world stage: Chief Secretary

कुंभ से विश्व पटल पर प्रदर्शित होगी भारतीय संस्कृति: मुख्य सचिव

Fri, 04 Jan 2019 01:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jan 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Indian culture will be displayed on Kumbh from world stage: Chief Secretary
डीजीपी - फोटो : prayagraj
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने बृहस्पतिवार को दिव्य व भव्य कुंभ के तहत कराए जा रहे कार्यों का डीजीपी के साथ निरीक्षण किया। संगम स्नान के दौरान श्रद्धालु गहरे पानी में न जाने पाएं, इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से बनाई गई बैरीकेडिंग का जल मार्ग से मुआयना किया। विदेशी मेहमानों, पर्यटकों के लिए अरैल में बसाई जा रही वीआईपी टेंट सिटी भी देखने गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार का कुंभ पिछली बार की तुलना में काफी बड़ा है। चुनौतियां बढ़ गई हैं।  इसलिए नई चुनौतियों का सामना करने के लिए कमर कस कर तैयार रहें।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि इस कुंभ केजरिए पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। कुंभ के इस अलौकिक वातावरण को देखने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भी आएंगे। उन्हें वाराणसी से लेकर प्रयागराज लाने तथा कुंभ का भ्रमण कराने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारों ने व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने अरैल क्षेत्र में बन रही वीआईपी टेंट सिटी का भी निरीक्षण किया। वहां टेंट सिटी में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अफसरों से जानकारी ली। इसके बाद मुख्य सचिव ने कुंभ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए चिकित्सालय एवं स्वच्छता के लिए किए गए प्रबंधों को भी बारीकी से देखा।
विज्ञापन


इसके बाद वह मेला स्थित पुलिस लाइन पहुंचे। वहां कुंभ के लिए विभिन्न जनपदों से आए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के जवानों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही विश्व के सबसे बडे़ आयोजन के रूप में होने वाले कुंभ को सकुशल संपन्न कराने में अपना संपूर्ण सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।   इसके बाद मुख्य सचिव किला स्थित वीआईपी घाट पहुंचे। हां कराए जा रहे कार्यों को उन्होंने देखा। मुख्य सचिव वहां से मोटर बोट से पूरे संगम क्षेत्र का जलमार्ग से निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल से कुंभ के कार्र्यों की जानकारी लेते रहे। मुख्य सचिव ने कुंभ मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान के लिए किए गए प्रबंधों को भी देखा तथा गहरे पानी में श्रद्धालु न जाने पाएं, इसके लिए की गई  बैरिकेडिंग के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान राजेश कुमार, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, डीआईजी कुंभ केपी सिंह, एसएसपी नितिन तिवारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेला की पुलिस लाइन में मुख्य सचिव ने डीजीपी के साथ अर्ध सैनिक बलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कुंभ मेला के लिए आए अर्द्धसैनिक बलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने हर समय चौकन्ना रहने और सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि उन्हें अर्द्धसैनिक बलों की क्षमता एवं काबिलियत पर पूरा विश्वास है। इसी विश्वास और लगन के साथ इस विश्व के सबसे बड़े आयोजन के रूप में कुंभ को सकुशल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय चिकित्सालय का भी मुआयना किया। केंद्रीय अस्पता में उन्होंने कुंभ के दौरान आने वाले लोगों की चिकित्सकीय सेवा के लिए किए गए प्रबंधों को भी देखा। उन्होंने वहां उपस्थित चिकित्सकों से चिकित्सालय में दी जाने वाली सेवाओं के अलावा उपकरणों और दवा की उपब्धता के बारे में जानकारी ली। मुख्य सचिव वहां से निकलकर मेला क्षेत्र में स्वच्छता के लिए किए प्रबंधों को भी देखा। चिकित्सा सेवा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

मुख्य सचिव वहां से निकलकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय में स्थापित आईसीसीसी (इंट्रिग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर) को देखने पहुंचे। वहां कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने उन्हें इस सेंटर से पूरे मेला क्षेत्र नजर रखने के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव को बताया गया कि पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है। यहां उन्होंने विभागवार कुंभ के कार्यों की जानकारी ली।


मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने बताया कि कुंभ को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं, अतिथियों के स्वागत के लिए कुंभ नगरी तैयार है। उन्होंने बताया कि 21,22, 23 जनवरी को प्रवासी भारतीयों का जल वाराणसी में रहेगा।वहां की आध्यात्मिक संस्कृति से वह परिचित होंगे। इसके बाद 23 जनवरी को ही प्रवासी भारतीयों का जल कुंभ देखने के लिए प्रयागराज पहुंचेगा। 24 को कुंभ मेला देखकर प्रवासी भारतीय लौटेंगे। इस दौरान प्रवासी भारतीयों के दल के साथ मारीशस और नेपाल के प्रधानमंत्री भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed