Independent Day 2023 : धूमधाम से मना स्वतंत्रा दिवस, अमर शहीदों को किया गया याद
आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। अमर उजाला की ओर से सुभाष चौराहे पर झंडारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया विभिन्न सरकारी गैर सरकारी सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने झंडा रोहण कर शहीदों को नमन किया। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम श्रृंखला के तहत सुभाष चौराहे पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज नगर निगम के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी रहे।
इस मौके पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। ग्रामीण अंचलों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही जगह-जगह बाजार वहां पर आजादी के आंदोलन में हिस्सा लेने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके बलिदान को याद किया गया।
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक महाप्रबंधक सतीश कुमार ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंनेआरपीएफपरेड की सलामी भी ली। बेहतर काम करने वाले रेल कर्मियों को भी पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे की तमाम उपलब्धियों को भी सामने रखा।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीआरएम हिमांशु बडोनी ने झंडा रोहण किया। इस मौके पर उन्होंने 140 रेल कर्मियों को पुरस्कृत भी किया।