फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increased stress in ecology, conditions like two and a half years ago

इविवि में बढ़ा तनाव, ढाई साल पहले जैसे हालात

Fri, 09 Feb 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 09 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Increased stress in ecology, conditions like two and a half years ago
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
छात्रसंघ उद्घाटन के लिए 14 फरवरी को इलाहाबाद आ रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विरोध तेज हो गया है। मामले को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव बढ़ने लगा है और ढाई साल पुराने जैसे हालात बन रहे हैं। बृहस्पतिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यक्रम निरस्त किए जाने की मांग की तो छात्रसंघ महामंत्री निर्भय द्विवेदी के नेतृत्व में छात्रों ने भीख मांग कर संदेश दिया कि छात्रसंघ का बजट राजनैतिक कार्यक्रम पर खर्च न किया जाए।
विज्ञापन


इविवि प्रशासन ने छात्रसंघ उद्घाटन के बाद सभा के आयोजन के लिए दीक्षांत समारोह मैदान आवंटित किया है। महामंत्री को छोड़ छात्रसंघ के अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी कार्यक्रम के समर्थन में हैं और उन्हीं की मांग पर इविवि प्रशासन ने इसके लिए अनुमति दी है। ये सभी पदाधिकारी समाजवादी छात्रसभा से जुड़े हैं। उधर, एबीवीपी से जुड़े छात्रसंघ के महामंत्री निर्भय द्विवेदी इसका विरोध कर रहे हैं। महामंत्री का कहना है कि ढाई साल पहले योगी आदित्यनाथ को विश्वविद्यालय आने से रोक दिया गया था और कहा गया था कि वह राजनैतिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। इस बार भी ठीक वैसे ही हालात हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष खुद दावा कर रहे हैं कि कार्यक्रम में एक लाख लोग जुटेंगे। ऐसे में कोई शक नहीं कि कार्यक्रम पूरी तरह से राजनैतिक है।
विज्ञापन


सबकुछ जानते हुए भी इविवि प्रशासन ने अखिलेश यादव के कार्यक्रम को मंजूरी दी। इसके विरोध में महामंत्री के नेतृत्व में छात्रों ने बृहस्पतिवार को इविवि परिसर में भीख मांगी और जो कुछ मिला, वह विरोध स्वरूप डीएसडब्ल्यू को दे दिया। छात्रों का कहना था कि छात्रसंघ का बजट राजैनतिक कार्यक्रम पर खर्च करना गलत है। विरोध करने वालों में नीरज प्रताप सिंह, भारत सिंह, संदीप वर्मा, विक्रांत सिंह, अंकित द्विवेदी, प्रशांत मिश्र आदि शामिल रहे। वहीं, एबीवीपी के छात्रों ने राष्ट्रीय मंत्री रोहित मिश्र के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि अखिलेश यादव के आने की सूचना से ही छात्रों में गुस्सा है। अगर वह विश्वविद्यालय में आते हैं तो परिसर का माहौल खराब होगा और तब हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। ज्ञापन देने वालों में नवीन मिश्र, वीरेंद्र चौधरी, शिवम पांडेय, अनुभव उपाध्याय, भारत सिंह, अभिषेक तिवारी, शेखर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, प्रशांत पांडेय और अमरेंदु सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगी छात्रों ने डीएम को ज्ञापन देकर अखिलेश यादव का कार्यक्रम निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इविवि में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर बढ़े विवाद के बीच कुलपति प्रो. आरएल हांगलू बृहस्पतिवार से दस दिनों की छुट्टी पर चले गए। उनकी जगह प्रो. केएस मिश्र ने चार्ज संभाला है। कुलपति दस दिनों की छुट्टी पर गए हैं। ढाई साल पहले भी ठीक ऐसे ही हालात थे। उस वक्त येागी आदित्यनाथ को विश्वविद्यालय में आना था। उनके कार्यक्रम का समामवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। उस वक्त कुलपति रहे प्रो. ए. सत्यनारायण भी छुट्टी पर चले गए थे।


छात्रसंघ के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चर्चा हुई कि पूर्व सीएम के आगमन पर  छात्र-छात्राओं की क्या भूमिका रहेगी। विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखरते हुए उद्घाटन समारोह को किस प्रकार सफल बनाया जाए। बैठक में चंद्रशेखर चौधरी, भरत सिंह, अवधेश पटेल, अखिलेश गुप्ता, अभिषेक यादव, राघवेंद्र यादव, अजीत विधायक, अदील हमजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed