फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increased concern of farmers due to strong wind-drizzle

Weather Report :  तेज हवा-बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता, आगे भी दो-तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम की चेतावनी

Sat, 18 Mar 2023 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 11:14 PM IST
सार

शनिवार को तेज हवा चलने एवं बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इससे सरसों तथा आम की पैदावार को नुकसान पहुंचने की आशंका बन गई है।

विज्ञापन
Increased concern of farmers due to strong wind-drizzle
Prayagraj News : शनिवार को जिले में बूंदाबांदी हुई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शनिवार को तेज हवा चलने एवं बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इससे सरसों तथा आम की पैदावार को नुकसान पहुंचने की आशंका बन गई है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही शनिवार से तेज हवा एवं बारिश की चेतावनी दी गई थी। उसी के अनुसार शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इन दिनों गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलें खेत में खड़ी हैं। ऐसे में हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई।

विज्ञापन


हालांकि राहत की बात इतनी जरूर रही कि हवा बहुत तेज नहीं रही। इससे फसलों को बहुत नुकसान नहीं हुआ। मेजा के रामसेवक तथा फूलपुर के राकेश यादव का कहना है कि बूंदाबांदी से सरसों की फली में दाग एवं कीड़े लगने का खतरा है। तेज बारिश तथा आंधी चली तो सरसों के साथ गेहूं एवं अन्य फसलों का भी काफी नुकसान होगा। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार का कहना है कि प्रयागराज जिले में आंधी की स्थिति नहीं रही। आगे भी तेज हवा एवं बूंदाबांदी की ही बात कही जा रही है। ओलावृष्टि भी नहीं होगी। ऐसे में यहां फसलों को बहुत नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन

बिजली के तार पर गिरा पेड़, पोल भी उखड़ा

तेज हवा चलने की वजह से मम्फोर्डगंज के त्रिपाठी चौराहे के पास बड़ा पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। पोल उखड़ने से पहले से ही बिजली कटौती से परेशान लोगों की मुसीबत और बढ़ गई। नगर निगम की टीम देर रात तक पेड़ हटाने की कवायद में जुटी रही। कल्याणी देवी में 11 हजार की लाइन का पोल उखड़ गया। इससे बिजली कटौती के साथ जाम भी लग गया। पोल देर रात हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed