{"_id":"64c4bb03240c2dfb420dbfe4","slug":"in-the-supremacy-of-playing-drums-two-groups-of-tajiyadars-fiercely-fought-many-soldiers-were-injured-in-sto-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : ताजियादारों के दो गुटों में जमकर मारपीट, छत से पथराव में कई सिपाही घायल, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : ताजियादारों के दो गुटों में जमकर मारपीट, छत से पथराव में कई सिपाही घायल, पांच गिरफ्तार
Sat, 29 Jul 2023 12:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:41 PM IST
सार
दिलीपपुर थाना क्षेत्र शीतला गंज चौराहे पर प्रतिवर्ष चौक पर ताजिया आता है। शुक्रवार शनिवार की रात 1:30 बजे के करीब एक पक्ष पहले से डीजे के साथ ढोल नगाड़े लेकर मौजूद था। उसी दौरान अंसारी बस्ती की तरफ से दूसरा पक्ष आ गया।
विज्ञापन
मारपीट के बाद इलाके में पसरा रहा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार में चौक पर ताजिया आने के बाद रात करीब डेढ़ बजे अंसारी बस्ती और राइन बस्ती के ताजियादारों के बीच ढोल नगाड़े बजाने के वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी छत के ऊपर से पथराव कर दिया गया, जिसमें कई सिपाही घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दिलीपपुर थाना क्षेत्र शीतला गंज चौराहे पर प्रतिवर्ष चौक पर ताजिया आता है। शुक्रवार शनिवार की रात 1:30 बजे के करीब एक पक्ष पहले से डीजे के साथ ढोल नगाड़े लेकर मौजूद था। उसी दौरान अंसारी बस्ती की तरफ से दूसरा पक्ष आ गया। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ। मौके पर पीएसी बल भी आने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
रात में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सुबह चिन्हित अन्य लोगों को दबिश देकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन कोई पुलिस के हाथ नहीं लगा। शीतलागंज चौराहे पर एक दर्जन से अधिक दुकानें पुलिस ने बंद करवा दिया। शांति व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस के साथ दरोगा। तैनात रहे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट को लेकर बात सामने आई है। किसी पुलिस वाले को चोट नहीं लगी है। मोहर्रम के बाद तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन