फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the case of the murder of a lab technician, the hands of the police are empty

प्रयागराज : लैब टैक्नीशियन की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली, 24 घंटे बाद भी हत्यारों का नहीं लगा सुराग

Wed, 17 May 2023 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 May 2023 01:09 PM IST
सार

मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में तैनात लैब टैक्नीशियन की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने कई लोगों को उठाया और पूछताछ की।

विज्ञापन
In the case of the murder of a lab technician, the hands of the police are empty
बबुल्लीराम जाटव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में तैनात लैब टैक्नीशियन की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने कई लोगों को उठाया और पूछताछ की, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हत्या के मामले में भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


सरकारी आवास में सो रहे लैब टेक्नीशियन की मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी थी। फूलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जौनपुर जनपद के सुमेरी थाना क्षेत्र के सुरेरी गांव निवासी बबुल्लीराम जाटव (56) पिछले कई वर्षों से फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। इसके बाद सीएचसी प्रतापपुर और कुछ ही महीने पहले उनका स्थानांतरण प्रयागराज के काॅल्विन अस्पताल में हो गया था। हालांकि वह फूलपुर स्थित सरकारी आवास में ही रहते थे।

विज्ञापन

हर दिन की तरह सोमवार को भी वह आवास पहुंचे और सो गए। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उनकी निर्मम हत्या कर दी। अगली सुबह कुछ देर तक नहीं उठने पर आसपास के लोग जब उन्हें देखने गए, तो बबुल्लीराम वहां मृत पड़े थे। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि हत्या की जांच की जा रही है। 

शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से किया गया वार

हत्यारों ने लैब टेक्नीशियन के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। गर्दन के साथ ही सीने, पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई जगह चाकू से गोदने जैसे निशान साफ देखे गए। मृतक के भाई होरीलाल, भोलानाथ व जौनपुर से आए परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी की करीब सात वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed