{"_id":"613e2d1d8ebc3efd847b4ff8","slug":"in-the-case-of-suicide-of-the-teenager-the-superintendent-of-the-girl-s-home-poonam-pal-has-been-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के आत्महत्या के मामले में बालिका गृह की अधीक्षक पूनम पाल पर गिरी गाज, निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के आत्महत्या के मामले में बालिका गृह की अधीक्षक पूनम पाल पर गिरी गाज, निलंबित
Sun, 12 Sep 2021 10:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:08 PM IST
सार
दरअसल पिछले माह छह अगस्त की रात बालिका गृह में एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। बालिका गृह से जुड़ा मामला होने की वजह से डीएम संजय कुमार खत्री ने इस मामले में मजिस्टीरियल जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
सस्पेंड
विस्तार
पिछले दिनोें खुल्दाबाद बालिका गृह में एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में राजकीय बालिका गृह की अधीक्षक पूनम पाल को निलंबित कर दिया गया है। कई दिन तक चली जांच के बाद उन्हें शिथिल पर्यवेक्षण का दोषी पाया गया।
दरअसल पिछले माह छह अगस्त की रात बालिका गृह में एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। बालिका गृह से जुड़ा मामला होने की वजह से डीएम संजय कुमार खत्री ने इस मामले में मजिस्टीरियल जांच का आदेश दिया। इसके लिए एसीएम-4 डा. कंचन को जांच अधिकारी नामित किया गया। मजिस्टीरियल जांच में उन्हें शिथिल पर्यवेक्षण का दोषी पाया गया । इसके आधार पर निलंबन की संस्तुति होने पर पूनम पाल का निलंबित कर दिया गया। अधीक्षक के खिलाफ आरोप पत्र के आधार पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।