{"_id":"610ff3aa8ebc3e7a807a8030","slug":"in-the-case-of-suicide-of-a-teenager-in-the-girl-s-home-three-employees-will-be-punished","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका गृह में किशोरी के आत्महत्या के मामले में तीन कर्मचारियों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका गृह में किशोरी के आत्महत्या के मामले में तीन कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
Sun, 08 Aug 2021 08:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:39 PM IST
सार
- बालिका गृह में तैनात तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जारी हुआ पत्र
विज्ञापन
विस्तार
खुल्दाबाद स्थित बालिका गृह में किशोरी की आत्महत्या के मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई है। इस बीच जिला प्रोबेशन अधिकारी ने यहां प्रथम दृष्टया लापरवाही के मामले में दो होमगार्ड और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र जारी कर दिया है। इस बीच बालिका गृह में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई है। इसमें यह बात सामने आई है कि किशोरी ने रात एक बजे कमरे का दरवाजा बंद किया था।
अमूमन कमरे का दरवाजा बंद नहीं होता था। अगर वहां कमरा बंद है तो ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को इस पर नजर रखनी चाहिए थी। घटना वाली रात वहां दो होमगार्ड और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात था। बताया जा रहा है कि किशोरी टीबी की मरीज भी थी। इस बारे में डीपीओ पंकज कुमार मिश्र का कहना है कि अभी तीन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इस मामले की जांच अभी चल रही है।