फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Road Accident Five people belonging to the same family of Prayagraj died

प्रयागराज के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, गांव में मचा कोहराम

Sat, 20 Jun 2020 01:05 PM IST
विनोद सिंह news desk amar ujala, prayagraj
news desk amar ujala, prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jun 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
In Road Accident Five people belonging to the same family of Prayagraj died
Prayagraj News - फोटो : prayagraj

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घर पर जुट गए। परिवार के लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

In Road Accident Five people belonging to the same family of Prayagraj died
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
मेजा थाना क्षेत्र के गुसोरा गांव निवासी इलाज कराने के लिए कार से दिल्ली गए थे, लौटते समय यह हादसा हुआ है। आशंका जतायी जा रही है कि कार को डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, घटना नसीरपुर इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई है। ईओन कार गाड़ी संख्या यूपी 70 DJ 2909 जो कि आगरा से कानपुर की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।
 

मृतकों में रविनेश पांडेय पुत्र अखिलेश पांडेय, रूबी पत्नी रविनेश , लक्ष्य पांडेय पुत्र रविनेश, केशव पांडेय व नंदनी पांडेय पुत्री सतेंद्र पांडेय निवासी गुसोरा थाना मेजा इलाहाबाद, जबकि प्रियंका पांडेय पत्नी सतेंद्र घायल हैं। सतेंद्र पांडेय रविनेश का साढू है। रूबी को दिल्ली इलाज के लिये ले गए थे। सभी दिल्ली से लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Road Accident Five people belonging to the same family of Prayagraj died
Prayagraj New: रुचि पांडेय व रविनेश पांडेय (फ़ाइल फोटो) - फोटो : prayagraj

यह कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई

स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि यह कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। इसके बाद भीषण सड़क हादसा हो गया। कार में कुल 6 लोग सवार थे। कार को रवनेश पांडेय चला रहे थे। इस कार में उनकी पत्नी प्रियंका और बच्चे सवार थे। यह सभी लोग प्रयागराज जनपद के मेजा इलाके के रहने वाले हैं।

सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ है। हादसे में प्रियंका को छोड़कर बाकी अन्य लोंगो की मौत हो गई है। प्रियंका की भी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एक ट्रक की नंबर प्लेट मिली है। यह ट्रक राजस्थान नंबर का है। उसके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed